Guava leaves benefits: बारिश के मौसम में मिलने वाला फल अमरुद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अमरुद की पत्तियों को सुबह खाली पेट खाने से मोटापा घटने के साथ-साथ और भी बहुत फायदे होते हैं।
अमरुद एक ऐसा फल है जिसके बीज बहुत कठोर होते हैं। अमरुद के गुणों के कारण इसे सुपर फ्रूट भी कहा जाता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ साथ मुंह से जुडी बिमारियों को भी ठीक करने में मदद करता है। अमरुद का सेवन करने से पाचन क्रिया बढ़ती है। इसमें विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार होती है। इसके अलावा अमरूद में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। अमरुद के अलावा इसकी हरी पत्तियां (Guava leaves benefits) भी बहुत लाभकारी होती हैं।
Guava leaves benefits: पाचन क्रिया
शरीर की पाचन क्रिया बढ़ाने के लिए अमरुद की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती हैं। नियमित रूप से हर रोज सुबह अमरुद की पत्तियों का सेवन करने से पाचन क्रिया बढ़ती है।
शुगर लेवल
अमरुद और इसकी पत्तियों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। जो शरीर में शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देती। ये वजन कम करने में काफी मददगार होती हैं।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से भारीपन और बेचैनी महसूस होती है। ऐसे में अमरुद की पत्तियों को चबाने या गर्म पानी में उबालकर पीने से शुगर लेवल कम होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से फर्क महसूस होता है।
नेचुरल ग्लो
अमरुद की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती हैं। ऐसे में हर रोज सुबह खाली पेट अमरुद की पत्तियों को चबाकर खाने से चेहरे की आभा बढ़ती है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आने लगता है।
मुंह की बदबू
इतना ही नहीं, अमरुद या इसके पत्ते खाने से मुंह से बदबू आना बंद हो जाती है। अमरुद खाने से दांत मजबूत होते हैं। इसके सेवन से पाचन क्रिया ठीक रहती है और कब्ज की बिमारी से निजात मिलती है।
प्रातिक्रिया दे