Gurugram Police ने Dhruv Rathee को हिरासत में लिया

Gurugram Police ने Dhruv Rathee को हिरासत में लिया

Gurugram Police detained Dhruv Rathee: CJP प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिया गया। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, भारी पुलिस बल तैनात। पूरी खबर पढ़ें

Gurugram Police detained Dhruv Rathee

गुरुग्राम से शनिवार सुबह एक बड़ी खबर आई है। यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई दिल्ली में CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रस्तावित प्रदर्शन से ठीक पहले हुई। प्रदर्शन का मकसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करना था।

Dhruv Rathee को Gurugram Police ने हिरासत में लिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह करीब 7:48 बजे पुलिस टीम गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके आवास पर पहुंची। मां के दरवाजा खोलने के बाद टीम अंदर गई और ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया। घर के बाहर काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। कुछ रिपोर्ट्स में सादे कपड़ों में करीब 50 पुलिसकर्मी बताए गए हैं। देर रात से ही इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ गई थी।

ध्रुव राठी को पुलिस क्यों किया गिरफ्तार ?

पुलिस का कहना है कि उन्होंने ध्रुव राठी को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल न होने की सलाह दी थी। दिल्ली में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। जब वे मानने को तैयार नहीं हुए तो हिरासत की कार्रवाई की गई।

CJP प्रदर्शन क्यों हो रहा है ?

CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। आरोप है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी हुई और बड़ी संख्या में नाम हटाए गए। पार्टी ने पहले भी 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने की घोषणा की थी।

ध्रुव राठी इससे पहले बेंगलुरु में CJP के प्रदर्शन में भी शामिल हो चुके थे। उन्होंने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए थे।

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के चलते दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। बॉर्डर्स पर चेकिंग, मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और कई जगहों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। कई अन्य लोगों को भी प्रिवेंटिव हिरासत में लिया गया है।

CJP ने सोशल मीडिया पर ध्रुव राठी की हिरासत की पुष्टि की और आरोप लगाया कि युवा आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

यह घटनाक्रम SIR विवाद और चुनाव आयोग की कार्यशैली पर चल रहे सवालों को और तेज कर रहा है। दोनों पक्षों के बयान आ रहे हैं और मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top