Site icon www.4Pillar.news

हरियाणा की डांसर के साथ दिल्ली में गैंगरेप

हरियाणा की डांसर के साथ दिल्ली में गैंगरेप

दिल्ली में हरियाणा की एक महिला डांसर के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामंने आई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार दिल्ली पुलिस ने हरियाणा की एक डांस करने वाली के साथ बलात्कार के आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बलात्कार की घटना पांच दिन पहले की है जब महिला जब महिला दिल्ली के खजुरी खास में डांस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार महिला आईएसबीटी हरियाणा की बस से पहुंची थी। यहां से आरोपी उसे कार्यक्रम के स्थान पर ले जाने के बहाने अपनी कार में बैठाकर ले गए। महिला को कार्यक्रम स्थल पर न ले जाकर आरोपी उसे बवाना के एक घर में ले गए ,जहां उसके साथ बलात्कार किया।

पकड़े गए आरोपियों के नाम ऋषिकेश,ओम और लोकेश हैं। इन आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद डांसर महिला को खजुरी चौक पर फेंक दिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया।

Exit mobile version