Rinku Singh Engagement: क्या क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद Priya Saroj से कर ली सगाई, जानिए क्या है सच्चाई
Rinku Singh Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद Priya Saroj की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि…
क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार रिंकू ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) से सगाई कर ली है। है। आज खबर आई कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हो गई है और दोनों जल्द ही शादी करने वाले है। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और लोग दोनों को बधाईयां देने लगे। वहीं अब सगाई की खबरों पर प्रिया के पिता का रिएक्शन सामने आया है।
नहीं हुई Rinku Singh और Priya Saroj की सगाई
प्रिया सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने ABP के साथ बातचीत में सगाई की खबरों को बिल्कुल गलत बताया है। एबीपी न्यूज़ के मुताबिक प्रिया के पिता ने कहा- भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर वालों ने हमारे बड़े दामाद जो अलीगढ में CJM के पद पर है, उनसे रिंकू और प्रिया के रिश्ते के बारे में बात की थी। हालाँकि ये सगाई की खबरें पूरी तरह से झूठ और गलत है।
कौन है Priya Saroj ?
प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था। इस समय उनकी उम्र 26 वर्ष है। उन्होंने Amity University Noida और Delhi University से अपनी पढ़ाई पूरी की है। वे UP के तीन बार के सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की टिकट पर उत्तर प्रदेश के मछलीशहर सीट से चुनाव जीता था। बता दे कि 2024 में प्रिया सरोज का नाम सबसे युवा सांसदों की लिस्ट में शामिल किया गया था।
यह भी देखें: GT vs KKR: रिंकू सिंह की बल्लेबाजी के मुरीद हुए शाहरुख खान, कहा-झूमे जो रिंकू सिंह