19 September 2026

19 September 2026, शनिवार सुबह की मुख्य खबरें

19 September 2026: शनिवार सुबह के मुख्य समाचारों में डूसू चुनाव नतीजेम, टीएमसी के नाम और चुनाव चिह्न और आज का मौसम समेत अन्य प्रुमख सुर्खियां।

19 September 2026: DUSU चुनाव नतीजे आज

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से

शुक्रवार को हुए डूसू मतदान में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में थे। करीब 1.51 लाख छात्र वोटर थे। दोपहर तक नतीजे आने की उम्मीद है। पिछले साल मतदान प्रतिशत 39.45 रहा था।

ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं

टीएमसी के नाम और चुनाव चिह्न पर आयोग के फैसले को चुनौती

छह अक्तूबर के बंगाल उपचुनाव के लिए आयोग ने ममता बनर्जी के गुट को फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिह्न दिया है। इसके बाद ममता ने आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।

शाह और राहुल के दौरे

गृह मंत्री कर्नाटक-महाराष्ट्र में, राहुल गांधी इंदौर में

अमित शाह हुबली में केएलई के नए मेडिकल कॉलेज भवन और 1,200 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। रविवार को कोल्हापुर में वे 600 करोड़ रुपये की सहकारी परियोजना की आधारशिला रखेंगे। राहुल गांधी इंदौर में छात्रों के कार्यक्रम में रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर बात करेंगे।

दिल्ली में बस हड़ताल

डीटीसी हड़ताल के चार दिन, यात्री परेशान

राजधानी की करीब 7,500 बसों में से शुक्रवार को 2,500 से 3,000 ही सड़कों पर दिखीं। लोगों को बस स्टॉप पर लंबा इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने मेट्रो, ऑटो, ई-रिक्शा और कैब का सहारा लिया।

सबसे सूखा मानसून

17 साल में सबसे कमजोर मानसून की ओर देश

18 सितंबर तक देश में सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि मौसम विभाग ने 8 प्रतिशत कमी का अनुमान दिया था। 802 में से 218 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। पंजाब में 39 और हरियाणा में 22 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई। धान का रकबा घटा है और दक्षिण में प्रीमियम चावल के दाम 50 प्रतिशत तक बढ़े हैं। दिल्ली में इस बार 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। अल नीनो के मजबूत होने का खतरा भी जताया जा रहा है।

भूजल पर चेतावनी

34 प्रतिशत निगरानी केंद्रों पर पानी सामान्य से नीचे

विश्व मौसम विज्ञान संगठन की रिपोर्ट के बाद भारत में घटते भूजल पर चिंता बढ़ी है। उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में गिरावट लंबे समय से दर्ज हो रही है।

अगरकर का भविष्य

क्या बने रहेंगे भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता

बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक के बाद भी अजीत अगरकर के कार्यकाल पर सस्पेंस है। उनका मौजूदा कार्यकाल अक्तूबर की शुरुआत में खत्म होगा। पार्थिव पटेल का नाम संभावित दावेदारों में चर्चा में है।

नौकरी और रोजगार

यूपी में नियुक्ति पत्र अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में नियुक्ति पत्र बांटकर अभियान की शुरुआत करेंगे। राज्य सरकार ने अगले छह महीने में एक लाख नौकरियां देने की बात कही है।

आईटी नौकरियों पर एआई का असर

क्या भारतीय आईटी सेक्टर के लिए बदल रहा है कामकाज का मॉडल

एआई से नौकरियों और कमाई के पारंपरिक मॉडल में बदलाव की संभावना पर चर्चा है। आईटी में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए नए कौशल सीखना अब और जरूरी माना जा रहा है।

आईफोन 18 प्रो की बिक्री शुरू

भारत में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स के लिए स्टोरों पर भीड़

शुक्रवार से बिक्री शुरू होते ही ग्राहक तड़के से एपल स्टोर पहुंचे। क्रिकेटर रिंकू सिंह ने भी ऑनलाइन ऑर्डर कर नया आईफोन 18 प्रो लिया और तस्वीर साझा की।

सेमीकॉन इंडिया का आखिरी दिन

यशोभूमि में 600 से ज्यादा प्रदर्शक

प्रधानमंत्री मोदी ने 17 सितंबर को इसका उद्घाटन किया था। इसमें करीब 300 अंतरराष्ट्रीय भागीदार, स्टार्टअप पवेलियन और कार्यबल विकास क्षेत्र शामिल हैं।

पुणे के बार मालिक की हत्या

पुराने विवाद में शिरूर में गोली मारकर हत्या

33 वर्षीय हरीश गंगावणे की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक छह महीने पुराने बिल विवाद का बदला इसकी वजह है। तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है और घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल है।

पुणे में 11 पीजी सील

फायर सेफ्टी न होने पर बड़ी कार्रवाई

लोहगांव और निंबालकर नगर में सील किए गए इन हॉस्टलों में 100 से ज्यादा छात्र रहते थे। शहर भर में सुरक्षा जांच जारी है।

जम्मू में रोहिंग्या निगरानी

नरवाल बस्ती खाली, अब नए ठिकानों पर नजर

कार्रवाई के चौथे दिन भी झुग्गियां खाली होती रहीं। प्रशासन अब पुराने मोहल्लों में किराए के कमरे तलाश रहे परिवारों पर नजर रख रहा है।

गोंधल की ऑस्कर एंट्री

मराठी फिल्म ने भारत की ओर से बनाई जगह

संतोष दावखर के निर्देशन में बनी फिल्म गोंधल 33 फिल्मों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ी है। कहानी महाराष्ट्र की सदियों पुरानी गोंधल परंपरा पर आधारित है।

सऊदी पाइपलाइन पर ड्रोन हमला

यूरोप को अक्तूबर में अरामको का कच्चा तेल नहीं

अरामको ने कम से कम दो यूरोपीय रिफाइनरों को अक्तूबर की डिलीवरी रुकने की जानकारी दी है। ब्लूमबर्ग ने यह सूचना दी है।

पेंटागन का नया नियम

30 से ऊपर के पुरुष सैनिकों का टेस्टोस्टेरोन टेस्ट जरूरी

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार देर रात दिशानिर्देश जारी किए। फिलहाल यह नियम केवल पुरुष सैनिकों पर लागू होगा।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top