बिग बॉस 13 के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट्स आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का ‘दिल को मैंने दी कसम’ गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा हैं। रोमांटिक सॉन्ग में दोनों के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है।
सलमान खान द्वारा होस्ट किए टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। शो में लोगों को दोनों नोकझोंक बहुत पसंद आती थी। हिमांशी के पंजाबी लहजे में बात करने को लोगों ने बहुत किया।
बिग बॉस के घर के बाहर भी हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। हाल में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का लेटेस्ट गाना ‘दिल को मैंने दी कसम’ रिलीज हुआ है। इस रोमांटिक गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।
आसिम रियाज और हिमांशी के ‘दिल को मैंने दी कसम’ गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। गाने का संगीत अमाल मलिक ने कंपोज किया है। रोमांटिक सॉन्ग को कुमार ने लिखा है और निर्देशन अरविंदर खैरा का है। दिल को मैंने दी कसम गाने को टी सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया।
दिल को मैंने दी कसम गाने में आसिम रियाज एक गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। जबकि हिमांशी उनकी माशूका का रोल अदा कर रही है।
कल रविवार के दिन यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक 785700 बार देखा जा चूका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार जारी है। फैंस को आसिम और हिमांशी की जोड़ी बहुत पसंद आ रही है। इससे पहले भी दोनों के ‘ख्याल रख्या कर’ गाने धमाल मचा दिया था।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More