World News

सच साबित हुई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट, अडानी ग्रुप के शेयरों में 85 फीसदी की गिरावट

Hindenburg true report: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के एक महीने बाद भी अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। एक महीने पहले हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए गौतम अडानी पर कई आरोप लगाए थे।

Hindenburg true report:सच साबित हुई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट, अडानी ग्रुप के शेयरों में 85 फीसदी की गिरावट

नाथन एंडरसन के नेतृत्व वाली अमेरिकी शार्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के शेयरों में 85 फीसदी तक की गिरावट आने की बात कही थी। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप की सात कंपनियों के शेयरों को ओवर वैल्यूड बताया था। अब अडानी ग्रुप की मार्किट वैल्यू 100 अरब डॉलर से नीचे पहुंच गई है। अडानी खुद दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा धनी के शख्स से फिसलकर 29 वे स्थान पर आ चुके हैं।

गौतम अडानी के एकछत्र साम्राज्य की नीव हिलाने वाली अमेरिकी शार्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर लगातार ढह रहे हैं। अडानी के साथ-साथ निवेशकों और एलआइसी जैसी सरकारी कंपनियों को भी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। नाथन एंडरसन के नेतृत्व वाली अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर 88 आरोप लगाए थे। जिनमें मनी लॉंन्ड्रिंग, बैंकों से कर्ज लेना और शेयरों में हेरफेर करना सहित कई आरोप थे। हिंडनबर्ग ने शेयरों में हेरफेर और कर्ज को लेकर अडानी ग्रुप पर 88 सवाल उठाते हुए अपनी रिपोर्ट पब्लिश की थी।

Related Post

क्या है हिंडनबर्ग ?

साल 2017 में शुरू हुई हिंडनबर्ग कंपनी ने आज से एक महीना पहले यानि 24 जनवरी 2023 को अपनी रिपोर्ट पब्लिश की थी। जिसमें अडानी ग्रुप से 88 सवाल पूछे गए थे।

हिंडनबर्ग अब तक 16 बड़ी कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट पेश कर चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा गौर करने वाली दो बातें हैं, यदि कंपनी की रिपोर्टों का रिकॉर्ड देखें तो हिंडनबर्ग द्वारा जारी की गई अधितर रिपोर्टें सच साबित हुई हैं। दूसरा, हिंडनबर्ग पहले किसी भी बड़ी कंपनी के हेरफेर, जालसाजी , घोटालों , मनी लॉन्ड्रिंग सहित विभिन्न पहलुओं पर रिसर्च करती है और बाद में इसे पब्लिश कर उसी कंपनी के शेयरों पर शार्ट सेलिंग करती है। यानि जितना किसी कंपनी के शेयर नीचे गिरेंगे उतना ही हिंडनबर्ग को फायदा होगा।

शार्ट सेलिंग कंपनी ने दावा किया था कि अडानी ग्रुप की शेयर मार्किट में लिस्टड 7 कंपनियों के 85 फीसदी शेयर ओवर वैल्यूड हैं। जैसा कि कंपनी ने अपने बयान में दावा किया था कि अडानी ग्रुप के शेयर 85 फीसदी तक गिरेंगे, हिंडनबर्ग की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई है।

अर्श से फर्श पर अडानी

एक महीना पहले गिरना शुरू हुए अडानी ग्रुप के शेयरों ने सबसे ज्यादा गिरने का रिकॉर्ड बना दिया है। इसमें अडानी ग्रुप के, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस, अडानी विल्मर, एसीसी सीमेंट, अडानी एंटप्राइजेज सहित सभी ग्रुपों के शेयर लगातार गिर रहे हैं। Published on: Feb 24, 2023 at 12:00

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Published by
pillar

Recent Posts

रैगिंग केस सुलझाने के लिए महिला कॉप बनी मेडिकल स्टूडेंट, सीक्रेट मिशन को ऐसे दियाअंजाम

Cop Shalini Chauhan: जींस-टॉप और कंधे पर पर बैग टांगकर तीन महीने तक इंदौर MGM… Read More

12 minutes ago

पन्ना में किसान की किस्मत चमकी, मिला 14.21 कैरेट का बेशकीमती हीरा

Farmer Diamond : हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर एक किसान और उसके साथियों… Read More

32 minutes ago

तवांग में तनाव पर अमेरिका का बड़ा ब्यान, कहा-हम भारत का समर्थन करते हैं

Indian Chinese clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना और चीनी PLA के बीच… Read More

2 hours ago

मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही के बीच ‘चल छैयां-छैयां’ गाने पर हुआ जबरदस्त डांस मुकाबला, देखिए वीडियो

Malaika Fatehi Dance: मलाइका अरोड़ा के शो 'मूविंग इन विद मलाइका' का का  नया प्रोमो… Read More

3 hours ago

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 हराकर फाइनल में जगह बनाई, अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

France beat Morocco : फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0… Read More

3 hours ago

दिल्ली पुलिस का खुलासा,आरोपी ने ई-कॉमर्स साइट से खरीदा था एसिड

Delhi Acid Attack Case :  जब एक लड़की पर एसिड फेंका जाता है तो उसकी… Read More

4 hours ago