4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

छत्रपति शिवाजी ने वाघनख से कैसे सेनापति अफजल खान को उतारा था मौत के घाट ? भारत से लंदन कैसे पहुंचा प्राचीन हथियार

Chhatrapati Shivaji महाराज के उस वाघनख हथियार को लंदन से भारत वापस लाने की तैयारियां चल रही हैं, जिससे मराठा शासक ने बीजापुर के सेनापति अफजल खान को मौत के घाट उतारा था।

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने तीन अक्टूबर को छत्रपति शिवाजी महाराज के हथियार वाघनख को भारत वापस लाने के लिए लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट संग्राहलय के साथ मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंगिंग पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के अनुसार, वाघनख को तीन साल के लिए महाराष्ट्र सरकार को सौंपा जाएगा। इस दौरान वाघनख राज्य के कई संग्राहलयों में जनता के लिए रखा जाएगा।

Chhatrapati Shivaji: क्या है वाघनख ?

वाघ नख का अर्थ होता है बाघ के नाख़ून। यह पंजे के अकार होता है। इस हथियार को उंगलियों या हथेली पर रख कर इस्तेमाल किया जाता है। इस हथियार में 5-6 नुकीले ब्लेड होते हैं। यह आत्मसुरक्षा या गुप्त हमला करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

शिवाजी महाराज का पसंदीदा हथियार

इतिहास के पन्नों में वाघनख हथियार का उपयोग सबसे ज्यादा छत्रपति महाराज की कहानियों में मिलता है। कहा गया कि उन्होंने वाघनख  से अफजल खान को मौत के घाट उतारा था। अफजल खान बीजापुर के आदिल शाही सल्तनत के सेनापति हुआ करते थे। कहानियों के अनुसार,वह एक खूंखार योद्धा हुआ करते थे। खान सात फीट लंबा था। आदिल शाही सल्तनत ने खान को छत्रपति शिवाजी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।

छत्रपति शिवाजी आदिल शाही सल्तनत के जागीरदार हुआ करते थे। 1650 के दशक में उन्होंने कोंकण में अपना किला बना लिया और सल्तनत के बड़े हिस्से को अपने कब्जे में ले लिया। सुल्तान ने अफजल खान को शिवाजी को अपने काबू में करने के लिए कहा। एक  सेना भेजी गई, जिसका सेनापति अफजल खान था।

अफजल खान कोंकण की तरफ रवाना हुआ और शिवाजी महाराज से मिलने की मांग की। खान ने दलील दी कि अनावश्यक रक्तपात से बचने के लिए और मामले को सुलझाने के लिए दोनों को बात करनी चाहिए। लेकिन शिवाजी महाराज को इस बात का पहले ही पता था कि अफजल खान विश्वासघाती है। इसलिए वह खान से मिलने के लिए पूरी तैयारी के साथ गए। उन्होंने वाघनख  को छिपाकर रखा हुआ था।

जैसे ही बैठक शुरू हुई, अफजल खान ने शिवाजी महाराज को गले लगाने की आड़ में चाक़ू मारने की कोशिश की। शिवाजी महाराज ने अपने वाघनख से अफजल खान की आंते फाड़ दी। पीछे से शिवाजी महाराज के एक सैनिक ने तलवार से खान का सिर कलम कर दिया। इस युद्ध में छत्रपति महाराज को विजय मिली।

वाघनख कैसे पहुंचा लंदन ?

लंदन के म्यूजियम विक्टोरिया एंड अल्बर्ट की वेबसाइट के अनुसार,वाघनख को ईस्ट इंडिया कंपनी का एक अधिकारी जेम्स ग्रांट डफ ब्रिटेन ले गया था। डफ को यह हथियार मराठों के अंतिम पेशवा बाजीराव द्वितीय ने तीसरे आंग्ल-मराठा युद्ध में हार जाने के बाद दिया था। हालांकि म्यूजियम की वेबसाइट में ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *