रक्षाबंधन के खास मौके पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन उन्हें याद करके भावुक हो गयी। सुशांत को याद करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है।
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज भी अपने चाहने वालों के दिलो में राज करते है। सुशांत को गए हुए एक साल से भी अधिक समय हो गया है लेकिन आज भी उनके फैंस और उनके परिवार वाले उन्हें याद करते है। आज रक्षाबंधन के खास मौके पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह उन्हें याद कर भावुक हो गयी।
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने आज अपने भाई को याद करते हुए सोशल TESTपर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। श्वेता ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है, तस्वीर में दोनों भाई-बहन हँसते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, “लव यू भाई। हम हमेशा साथ रहेंगे। गुड़िया गुलशन।
यहाँ देखिये श्वेता सिंह का ये पोस्ट
श्वेता सिंह के इस पोस्ट को देखकर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी भावुक हो गए और कमेंट कर रहे हैं। सुशांत को याद करते हुए एक फैन ने लिखा,”रूह से जुड़े रिश्तो पर फ़रिश्तो के पहरे होते है, कोशिशे कर लो तोड़ने की ये और भी गहरे होते हैं। दूसरे ने लिखा, “हमारा सुशांत हमेशा हमारे दिलो में जिन्दा रहेगा। ”
बतां दे कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। सीबीआई अभी भी इस केस की जाँच में लगी हुई है और सुशांत के फैंस भी लगातार उन्हें न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर आवाज उठाते रहते हैं।







Comments are closed.