Shaili Singh:झांसी की रहने वाली 17 वर्षीय शैली सिंह ने महिलाओं की लंबी कूद के फाइनल राउंड में दूसरे ही प्रयास में 6.34 मीटर की छलांग लगाई इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने 6.59 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। शैली के मेडल जीतने पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है।
Shaili Singh ने जीता सिल्वर मेडल
केन्या की राजधानी नैरोबी में चल रही अंडर 20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की शैली सिंह ने लंबी कूद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। वही स्वीडन की माजा ने 6.60 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता है।
इस प्रतियोगिता में शैली सिंह गोल्ड मेडल से चूक गई। लेकिन भारत के लिए उन्होंने तीसरा पदक दिलाया। शैली सिंह को पूर्व जंपर बॉबी जॉर्ज और उनकी पत्नी अंजू बॉबी जॉर्ज कोचिंग देते हैं। शैली सिंह लगभग पिछले 3 साल से बॉबी जॉर्ज से कोचिंग ले रही है।
Shaili Singh ने अंडर 20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता
आपको बता दें शैली सिंह ने अंडर 20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन सिल्वर मेडल जीता है। इसके साथ ही नैरोबी में आयोजित इस विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में भारत ने 3 पदक जीतने में सफलता हासिल की है। शैली सिंह से पहले शनिवार को 4×400 मीटर रिले टीम ने रजत पदक जीता था। वहीं 10000 मीटर वाक रेस में अमित खत्री ने सिल्वर पदक जीता था।
Shaili Singh को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बधाई दी
शैलेश सिंह को सिल्वर मेडल जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने शैली सिंह की जीत पर उत्साहित होते हुए कहा,” मैं भारत के लिए रजत पदक जीतने के लिए शैली सिंह को बधाई देता हूं। यह इस
बात का संकेत है कि हमारे युवा एथलीट अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।” शैली ने तीसरे प्रयास में 6.59 मीटर की छलांग लगाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।





