Site icon 4PILLAR.NEWS

ऋतिक रोशन के बेटे रेहान का 17वां बर्थडे आज, सुजैन खान ने वीडियो शेयर कर यूं लुटाया बेटे पर प्यार 

ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के बेटे रेहान आज 17 साल हो गए है। रेहान के बर्थडे पर उनकी माँ सुजैन ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने बेटे पर प्यार लुटाया है। 

ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के बेटे रेहान आज 17 साल हो गए है। रेहान के बर्थडे पर उनकी माँ सुजैन ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने बेटे पर प्यार लुटाया है।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान के बेटे रेहान रोशन आज 17 साल के हो गए है। रेहान के बर्थडे पर सुजैन ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए अपने बेटे पर प्यार लुटाया है। इस वीडियो के साथ सुजैन ने अपने बेटे के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

सुजैन खान ने बेटे रेहान पर यूं लुटाया प्यार

दरअसल सुजैन खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए अपने बेटे रेहान को बर्थडे विश किया है। इस वीडियो में उनकी कंई थ्रोबैक तस्वीरें देखी जा सकती है। एक तस्वीर में रेहान अपनी माँ सुजैन को हग करते हुए नजर आ रहा है। एक अन्य तस्वीर में रेहान के साथ उनका छोटा भाई रिदान भी नजर आ रहे। कंई अन्य तस्वीरों में रेहान गिटार प्ले करते नजर आ रहे है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा, “मेरे जीवन की सबसे चमकदार रोशनी को… हैप्पी बर्थडे मेरे रे। मुझे पता है कि भगवान मुझे हद से ज्यादा प्यार करते है क्योंकि उन्होंने मुझे आपको दिया है। मुझे आप पर बहुत गर्व है।” इसके साथ ही सुजैन ने #17YearsStrong #MyRaystar जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।

सेलेब्स ने किया कमेंट

सुजैन खान के इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर रेहान को बर्थडे विश किया है। प्रीति जिंटा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय डार्लिंग।’ फरहान अख्तर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे।’ करिश्मा कपूर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बिग बॉय।’ अर्सलान गोनी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे हैंडसम।’ इसके अलावा भी अली गोनी, महीप कपूर और अभिषेक बच्चन सहित कंई सेलेब्स ने इस वीडियो पर कमेंट कर रेहान को बर्थडे विश किया है।

Exit mobile version