Site icon www.4Pillar.news

6 साल के हुए करीना कपूर के बेटे तैमूर, बुआ सोहा और मासी करिश्मा कपूर सहित इन सेलेब्स ने दी स्टारकिड को बधाई 

6 साल के हुए करीना कपूर के बेटे तैमूर, बुआ सोहा और मासी करिश्मा कपूर सहित इन सेलेब्स ने दी स्टारकिड को बधाई

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान आज 6 साल के हो गए है। तैमूर के बर्थडे पर उनकी मासी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, बुआ सोहा अली खान सहित ढेरों सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान आज अपना 6वां जन्मदिन मना रहे है। तैमूर इन दिनों अपनी फैमिली संग विदेश में वेकेशन पर है। वहीं तैमूर के बर्थडे पर उनके फैमिली मेंबर्स सहित कंई सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे है। बता दे कि तैमूर अली खान पॉप्यूलर स्टार किड्स में से एक है और सभी उन्हें प्यार से टिम कहकर बुलाते है।

करीना कपूर ने बेटे पर लुटाया प्यार

करीना कपूर ने अपने लाडले बेटे तैमूर के बर्थडे पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। पहली तस्वीर में तैमूर बोट में बैठे सनसेट देख रहे हैं। अन्य दो तस्वीरें में वे बेड पर कूदते हुए नजर आ रहे है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा, “टिम, क्या आप इस पृथ्वी के अंत को देख सकते हो ? क्योंकि मैं आपको उतना प्यार करती करती हूँ। सपने देखते रहो मेरे बच्चे। डूबते सूरज का पीछा करो और ढूंढो… और निश्चित रूप से हमारे बेड पर कूदते हुए अपना संगीत बनाओ, गिटार बजाओ। और जब आप अपना खुद का बैंड बनाओगे तो आपको पता है कि कौन आपको जोर से चीयर करने वाला है। हैप्पी बर्थडे बेटा। मेरा टिम टिम… मेरा बेटा। हैप्पी बर्थडे टिम।”

करिश्मा कपूर ने शेयर की ये फोटो

तैमूर अली खान की मासी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने एक प्यारी सी  तस्वीर शेयर करते हुए तैमूर को बर्थडे विश किया है। इस तस्वीर में तैमूर आइसक्रीम खाते हुए नजर आ रहे है। इस फोटो के साथ करिश्मा ने लिखा, ‘हमारी जान टिम टिम को जन्मदिन मुबारक… अब तुम बड़े हो गए हो।’

बुआ सोहा ने शेयर किया क्यूट वीडियो

तैमूर की बुआ सोहा अली खान ने भी एक क्यूट वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इस वीडियो में सोहा की बेटी इनाया और तैमूर जमकर मस्ती करते नजर आ रहे है। दोनों कभी फुटबॉल और चेस खेलते तो कभी लड़ाई- झगड़ा करते  आ रहे है। आखिर में दोनों भाई-बहन प्यार से एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोहा ने अपनी बेटी इनाया की तरफ से भी तैमूर को बर्थडे विश किया है।

Exit mobile version