Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीर
ऋषि कपूर की आज 70वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर ऋषि कपूर की पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे है।
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आज 70वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके फैंस उन्हें याद कर रहे है। वहीं ऋषि कपूर की पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी उन्हें याद करते हुए एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है।
नीतू कपूर ने शेयर की ये तस्वीर
नीतू कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नीतू कपूर और ऋषि कपूर साथ में काफी खुश दिख रहे है और एकदम पार्टी वाले मूड में नजर आ रहे है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर ओवरसाइज्ड चश्में पहने नजर आ रहे है और दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ पोज दे रहे है। इस तस्वीर को साझा करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे।’
सेलेब्स ने किया कमेंट
नीतू कपूर के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ ढेरों सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे चिंटू अंकल। इसके अलावा करिश्मा कपूर, डब्बू रत्नानी, करण कुंद्रा, मनीष मल्होत्रा आदि ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रिद्धिमा कपूर ने किया अपने पिता को याद
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। रिद्धिमा ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हम आपकी छत्रछाया में रहते है और आपसे प्यार करते है। हैप्पी बर्थडे पापा।’
Pingback: नीतू कपूर 30 साल बाद उसी मंदिर में पहुंची जहां ऋषि कपूर संग किए थे दर्शन, एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर
Pingback: Randhir Kapoor Birthday: करीना कपूर ने शेयर की क्यूट तस्वीर, करिश्मा कपूर ने भी खास अंदाज में दी पिता को बधाई · ww
Pingback: '40 साल से तुझे गोद में पाल कर बड़ा किया और आज तू...', अर्जुन कपूर ने कुछ इस अंदाज में दी रणबीर कपूर को