Site icon 4PILLAR

मैं उस बैकग्राउंड से हूं, जहां देश को खुद से आगे रखा जाता है : कैप्टन शालिनी सिंह

Shalini Singh AAP में शामिल हुईं

Shalini Singh: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राजयसभा सांसद संजय सिंह ने आज मंलवार को थलसेना की कप्तान शालिनी सिंह की पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

Shalini Singh हुईं AAP में शामिल

संजय सिंह ने शालिनी सिंह के पार्टी में शामिल होने पर कहा,”हमें घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि कप्तान शालिनी सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। कैप्टेन शालिनी सिंह पूर्व क्लासिक मिसेज इंडिया भी रह चुकी हैं। ”

कैप्टेन शालिनी सिंह का ब्यान

आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर कैप्टेन शालिनी सिंह ने कहा,मैं ऐसी पृष्ठभूमि से आती हूं ,जहां देश को खुद से आगे रखा जाता है। मुझे पता है इस पार्टी ने बहुत संघर्ष किया है। मैं दिल्ली में रहती हूं। हमें इस देश में रहकर देश को आगे करना है। अगर हम अपने ही बारे में सोचते रहेंगे तो फिर नहीं होगा। मैंने इसी सोच के साथ आम आदमी पार्टी ज्वाइन की।

“मैंने आम आमदी पार्टी में शामिल होने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि इस पार्टी ने पिछले चार साल में दिल्ली को बदल दिया है। अरविंद केजरीवाल जी बहुत मेहनत करते हैं। मैं उनके हर एक काम की बहुत इज्जत करती हूँ। मुझे बहुत ख़ुशी है कि मैं इस पार्टी से जुडी हूं। मैंने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। पार्टी में रहते हुए मैं कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं दूंगी।”

कौन हैं शालिनी सिंह ?

कैप्टेन शालिनी सिंह ने कहा। आपको बता दें,कप्तान शालिनी सिंह शहीद मेजर ए एस भदौरिया की पत्नी है। शालिनी सिंह ने भारतीय सेना में शार्ट सर्विस कमीशन के तहत सेवा दी है।

Exit mobile version