Site icon www.4Pillar.news

Instant Loan Apps के जाल में फंस गए हैं आप ? RBI का ‘सचेत’ करेगा आपकी मदद

Instant Loan Apps के जाल में फंस गए हैं आप ? RBI का 'सचेत' करेगा आपकी मदद

Instant Loan Apps के जाल में फंस कर 65 से भी अधिक लोगों ने अपनी जान दे दी है। अब फेक ऐप्स पर रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। आरबीआई के निर्देश के बाद गूगल प्ले स्टोर से कई नकली लोन ऐप्स को हटा दिया गया है। इसके साथ ही RBI ने सचेत पोर्टल लॉन्च किया है। यह आपको जालसाजों से बचाएगा।

COVID 19 महामारी के बाद से देश में इंस्टेंट लोन ऐप्स के जरिए लोन लेने का प्रचलन काफी बढ़ गया है। इन ऐप्स के जरिए बिना किसी कागजी कार्रवाई के पांच मिनट में लोन लिया जा सकता है। इसलिए लोग इनकी तरफ खींचते चले आते हैं। हालांकि ये ऐप्स छोटा लोन सिर्फ पांच मिनट में दे देती हैं लेकिन इसके बाद इनकी वसूली का तरीक बहुत खतरनाक होता है। ये लोन की रिकवरी करने के लिए किसी भी  हद तक जा सकते हैं। ये ग्राहकों को डराने धमकाने के अलावा फोन को भी हैक कर लेते हैं। कुछ लोन ऐप्स का कनेक्शन चीन से भी जुड़ा हुआ है। अब सबसे जरूरी ये है कि इनके जाल फंसने के बाद कैसे निकला जा सकता है।

सचेत पोर्टल

भारतीय रिजर्व बैंक ने फेक लोन ऐप्स के लिए हमेशा कड़ा रुख अपनाया है। आरबीआई ने गूगल के साथ मिलकर लगभग तीन हजार से भी अधिक ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटाया है। अगर आप भी किसी इमरजेंसी की वजह से इन ऐप्स के जाल में फंस गए तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने सचेत नाम का पोर्टल खोला हुआ है। जिसमें आप इनकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 65 लोग इन ऐप्स के चक्कर में फंसकर अपनी जान दे चुके हैं। ये संख्या इससे ज्यादा है क्योंकि काफी मामले सामने नहीं आए हैं। सरकार लगातार लोगों से इन ऐप्स से दूर रहने की अपील करती रही है। अगर ऐप्स के जरिए लोन लेना ही है तो पहले रिव्यु और रेटिंग जरूर देख लें। गूगल प्ले स्टोर पर लोगों के कमेंट पढ़ें और उसके बाद लोन के लिए आवेदन करें।

Exit mobile version