अगले चुनावों में महिलाएं ही केंद्र व राज्य की सत्ता बदलने का काम करेंगी: योगेश्वर शर्मा

आप की महिला नेता आरती अरोड़ा ने शर्मा की उपस्थिति में टोपी पहनाकर सेक्टर 19 महिलाओं को पार्टी में शामिल करवाया
पंचकूला: आम आदमी पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा का कहना है कि आज के इस महंगाई के दौर में महिलाएं ही सबसे ज्यादा पीडि़त हो रहीं हैं। क्योंकि महंगाई की सबसे ज्यादा मार उनकी रसोई पर ही पड़ रही है और वे केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार को चलता करने की पक्षधर हैं। क्योंकि भाजपा राज में सबसे ज्यादा अत्याचार भी महिलाओं के प्रति ही हो रहे हैं और हरियाणा तो महिलओं के प्रति अपराध के मामले में काफी आगे निकल रहा है।

शर्मा आज पंचकूला के सेक्टर 19 की रहने वाली रंजना चौहान को उनके समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल करवाने के अवसर पर बोल रहे थे। उनके साथ आई आप की महिला नेता आरती अरोड़ा ने शर्मा की उपस्थिति में टोपी पहनाकर इन सभी महिलाओं को पार्टी में शामिल करवाया।

योगेश्वर शर्मा ने इस मौके पर कहा कि घरेलू महिलाओं को और भी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है,क्योंकि महंगाई व बेरोजगारी के इस दौर में उन्हें सीमित संसाधनों व खर्चों के साथ अपनी घर गृहस्थी चलानी पड़ रही है। इसके बावजूद उसे कई बार घर में सबकी सुननी भी पड़ती होगी।

उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाएं ही आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के दौरान अपनी वोट की चोट से इस कुव्यवस्था को बदलने का काम करेंगी। वह अपने साथ साथ अपने परिवार एवं अपने जानकारों को भी इस व्यवस्था को बदलने के लिए प्रेरित करेंगी। शर्मा ने कहा कि आप में महिलाओं को पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर आप की महिला नेता आरती आरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से महिलाओं को पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। दिल्ली के बाद पंजाब इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यही सोचकर अब महिलाएं आप के साथ जुड़ रहीं है और जब महिलाएं एक बार किसी काम को करने का संकल्प लेलें तो फिर उन्हें कोई भी आगे बढऩे से नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा कि आप के साथ जुड़ रहीं सभी महिलाएं आगे घर घर जाकर अन्य महिलाओं को आप एवं आप के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों से आवगत करवाकर उन्हें भी पार्टी से जोडऩे का काम करेंगी। आज आप में शामिल होने वाली महिलाओं में रंजना चौहान के आलावा मुख्यत सुमित्रा, राधा, शीतल,नीरू, सोनिया, रूबी,अंजली, रविंद्र, देवेंद्र मोनिका आदि थीं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8973 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री