आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का 106 वर्ष की उम्र में निधन

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का 106 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। श्री नेगी ने दो दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए अपने घर से मतदान किया था। वह युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणा थे।

भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी का 106 साल की आयु में निधन हो गया है। दो दिन पहले ही उन्होंने किन्नौर में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने घर पर मतदान किया था। उन्होंने अपने अंतिम समय तक भी अपने लोकतांत्रिक दायित्व का निर्वहन किया। श्याम सरन नेगी अपने जीवन में 34 बार मतदान कर चुके हैं। उनके निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शोक जताया है।

सीएम जयराम ठाकुर ने नेगी निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लिखा ,” स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34 वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला , यह याद हमेशा भावुक करेगी। ओम शांति। ”

ये भी पढ़ें ,कृषि बिल को लेकर किसानों का कहना है कि जब तक कानून नही हटेंगे तब तक हम डटे रहेंगे

श्याम सरन नेगी के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया। हिमाचल कांग्रेस ने लिखा ,” हिमाचल के लाल , स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी जी के निधन पर हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस परिवार उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है। विनम्र श्रद्धांजलि। ” बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के अलावा सभी राजनीतिक दल श्याम सरन नेगी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *