India defeated Bangladesh 48-25 in kabaddi

India defeated Bangladesh: भारत ने बांग्लादेश को 48-25 से हराया; मेडल तय

India defeated Bangladesh 48-25 in kabaddi: बुधवार को एशियाई खेलों में कबड्डी में भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 48-25 के बड़े अंतर से हराकर मेडल तय कर लिया।

Team India defeated Bangladesh 48-25 in kabaddi

जापान के Aichi-Nagoya में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 48-25 के बड़े अंतर से हराया। सुनील कुमार की कप्तानी में यह टीम की ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरी जीत रही, जिससे भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली और देश के लिए एक और मेडल भी सुनिश्चित कर दिया।

भारत बनाम बांग्लादेश कबड्डी मैच

तोकाई सिटिजंस जिम्नेजियम में खेले गए इस ग्रुप-ए मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। पहले हाफ में ही टीम ने 29-9 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। भारतीय रेडर्स ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 18 रेड पॉइंट्स जुटाए, साथ भारतीय ही डिफेंस ने भी अनुशासित प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को दो बार ऑलआउट किया। दूसरे हाफ में बांग्लादेश ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारत की मजबूत बढ़त के आगे उनका प्रयास नाकाफी साबित हुआ।

Asian Games 2026: भारतीय कबड्डी टीम की हैट्रिक जीत, मेडल तय

इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में जापान और साउथ कोरिया को हरा चुकी थी। बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ भारत ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए जीत की हैट्रिक पूरी की।

कबड्डी में भारत का अगला मुकाबला किसके साथ होगा ?

ग्रुप स्टेज में अपनी बादशाहत कायम रखने के बाद भारतीय टीम अब गुरुवार को चाइनीज़ ताइपे के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला खेलेगी। सेमीफाइनल की जगह पहले ही पक्की हो जाने से यह मैच टीम के लिए फॉर्म बरकरार रखने और शीर्ष स्थान हासिल करने के लिहाज़ से अहम रहेगा।

भारतीय कबड्डी टीम की इस जीत से देशभर के खेल प्रेमियों में उत्साह है और सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की तारीफ हो रही है। कबड्डी में भारत की पकड़ लंबे समय से मजबूत रही हैऔर इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टीम इंडिया एशिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top