4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

Indian Navy INS Sumitra: नौसेना ने दो जहाजों को समुद्री डाकुओं से छुड़ाया

Indian Navy: आईएनएस सुमित्रा ने पिछले 24 घंटे में दो सफल अभियान चलाए। इस ऑपरेशन में इंडियन नेवी ने सोमाली समुद्री डाकुओं के कब्जे से दो जहाज छुड़ाए। नौसेना ने एक समुद्री जहाज से 19 पाकिस्तानी नाविक और दूसरे से 17 ईरानी नाविकों को रेस्क्यू किया। ये जानकारी नौसेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

भारतीय नौसेना ने 28 और 29 जनवरी को अरब सागर में दो समुद्री जहाजों को सोमाली समुद्री डाकुओं के कब्जे से छुडाया है। भारतीय नेवी के प्रवक्ता ने ये जानकारी दी है। नेवी के प्रवक्ता के अनुसार, नेवी के युद्धपोत INS Sumitra ने रविवार को पहले ईरान के समुद्री जहाज को लुटेरों के कब्जे से छुड़ाया। इसके बाद अरब सागर में ऑपरेशन चला कर अल नईमी नाम के जहाज को सोमालिया के लुटेरों से छुड़ाया। इस अभियान में आईएनएस सुमित्रा पर तैनात नेवी के मैरीन कमांडोज हिस्सा लिया।

Indian Navy ऑपरेशन INS Sumitra

नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, INS Sumitra ने दूसरे सफल अभियान को अंजाम दिया। इस अभियान में पाकिस्तान के 19 कृ मेंबर्स और जहाज को सोमाली समुद्री लुटेरों से छुडाया। यह पहली बार नहीं है जब भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं के कब्जे से किसी जहाज को छुडाया हो। इससे पहले इसी महीने, 5 जनवरी को आईएनएस सुमित्रा चेन्नई ने सोमालिया के तट से एक समुद्री जहाज के चालक दल को सफलतापूर्वक छुड़ाया था। इस जहाज में सवार सभी 15 भारतीय नागरिकों को छुड़ाया गया था। नेवी ने मालवाहक समुद्री जहाज एमवी लीला नॉरफोक को समुद्री लुटेरों के कब्जे से छुड़ाया था। इस अभियान को भी मरीन कमांडोज ने अंजाम दिया था।

Indian Navy ने समुद्र में चौकसी बढ़ाई

बता दें, समुद्र में डाकुओं के लगातार हमलों को देखते हुए भारतीय नौसेना ने अरब सागर में गश्त बढ़ा दी है। नौसेना ने समुद्र में हुती आतंकवादियों के हमलों को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है।

नौसेना के प्रवक्ता ने बताया ,” कोच्चि से लगभग 850 एनएम पश्चिम में दक्षिणी अरब सागर में मिशन तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत द्वारा तेज, लगातार और अथक प्रयासों के माध्यम से अपहृत जहाजों का यह बचाव, व्यापारिक जहाजों पर समुद्री डकैती के आगे के कृत्यों के लिए मदर शिप के रूप में मछली पकड़ने वाले जहाजों के दुरुपयोग को भी रोकता है।”

पिछले साल 23 दिसंबर को 21 भारतीय नाविकों ले जा रहे लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज एमवी केएम प्लूटो पर भारत के पश्चिम तट में ड्रोन से हमला किया गया था। नौसेना के AOR में आने वाले एक अन्य समुद्री जहाज को दक्षिणी लाल सागर में लुटेरों ने निशाना बनाया था। इस जहाज में 25 भारतीय चालक दल के सदस्यों की टीम थी। इसके अलावा 14 दिसंबर को भी माल्टा ध्वज वाले समुद्री जहाज को लुटेरों ने अपना निशाना बनाया था।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *