Site icon 4PILLAR.NEWS

Kabaddi World Cup 2025: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर विश्व वर्ल्ड कप जीता

Kabaddi World Cup 2025

Kabaddi World Cup 2025:भारतीय महिला कबड्डी टीम ने Chinese Taipei को हराकर कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 जीता। इसी के साथ महिला कबड्डी टीम दूसरी बार विश्व चैंपियन बन गई।

विश्व विजेता बनी भारतीय महिला कबड्डी टीम

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने 24 नवंबर 2025 को Bangladesh की राजधानी ढाका में आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में Chinese Taipei को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। यह जीत न केवल भारत की कबड्डी में दबदबे को रेखांकित करती है, बल्कि महिला सशक्तीकरण और खेल के वैश्विक प्रसार का भी प्रतीक है।

Kabaddi World Cup 2025

Kabaddi World Cup 2025 17 से 24 नवंबर 2025 तक ढाका के शहीद सुहरावर्दी इंडोर स्टेडियम में खेला गया। यह पहला मौका था जब यह आयोजन भारत के बाहर हुआ। पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी विश्व कप टूर्नामेंट में कुल 11 देशों ने हिस्सा लिया।  जिनमें भारत, चीनी ताइपे, बांग्लादेश (मेजबान), जर्मनी, ईरान, केन्या, नेपाल, पोलैंड, थाईलैंड, युगांडा और जंजीबार शामिल थे। यह टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण था। पहला संस्करण 2012 में पटना (बिहार) में हुआ था, जहां भारत ने ही खिताब जीता था। 13 वर्षों के अंतराल के बाद यह आयोजन फिर शुरू हुआ।

भारतीय कबड्डी टीम का अपराजित प्रदर्शन

भारतीय महिला कबड्डी टीम का प्रदर्शन

Kabaddi World Cup 2025: टीम ने रेडिंग और डिफेंस दोनों में संतुलन बनाए रखा। टीम कप्तान रितु नेगी और उप-कप्तान पुष्पा राणा ने नेतृत्व किया। जबकि संजू देवी को टूर्नामेंट की सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP) चुना गया।

Kabaddi World Cup 2025 का फाइनल

फाइनल मुकाबला शहीद सुहरावर्दी स्टेडियम में खेला गया। भारतीय महिला टीम ने शुरू से ही बढ़त बना ली। पहले हाफ में मजबूत डिफेंस के दम पर भारत ने 18-14 की बढ़त हासिल की। दूसरी तरफ चीनी ताइपे ने सेमीफाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 25-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था और वे भी लीग में अपराजित थे, लेकिन भारतीयों की रणनीति ने उन्हें पीछे धकेल दिया।

मार्च में एशियाई चैंपियनशिप के बाद, यह जीत 2025 का भारत का दूसरा बड़ा कबड्डी खिताब था

पीएम मोदी ने महिला कबड्डी टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर बधाई देते हुए लिखा ,”हमारी भारतीय महिला कबड्डी टीम को कबड्डी विश्व कप 2025 जीतने पर बधाई! उन्होंने उत्कृष्ट जज्बा, कौशल और समर्पण दिखाया। यह जीत असंख्य युवाओं को कबड्डी अपनाने, बड़े सपने देखने और ऊंचा उड़ान भरने के लिए प्रेरित करेगी। ”

Kabaddi World Cup 2025: गृहमंत्री अमित शाह की बधाई 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा ,” हमारी महिला कबड्डी टीम के इतिहास रचने पर अपार गर्व का क्षण। पूरी टीम को महिला #KabaddiWorldCup2025 जीतने पर बधाई।”

Kabaddi World Cup 2025: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का ट्वीट 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा ,”भारत विश्व कप की जीत मना रहा है, हमारी बेटियों के बल और दृढ़ संकल्प से! ढाका में चीनी ताइपे पर 35-28 की शानदार जीत के साथ कबड्डी विश्व कप 2025 जीतने पर भारतीय महिला कबड्डी टीम को हार्दिक बधाई। ”

Kabaddi World Cup 2025: कबड्डी टीम की शानदार जीत 

यह जीत महिला कबड्डी के वैश्विक विकास को दर्शाती है। 11 देशों की भागीदारी से साबित होता है कि कबड्डी अब एशिया से बाहर भी लोकप्रिय हो रहा है। कोच मनप्रीत सिंह और अजय ठाकुर ने टीम की प्रगति की सराहना की, जो प्रो कबड्डी लीग और राष्ट्रीय कार्यक्रमों का फल है। यह उपलब्धि युवा लड़कियों को प्रेरित करेगी, खासकर हिमाचल प्रदेश की पांच खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।

Exit mobile version