IPL 2027 auction: TATA IPL 2027 प्लेयर ऑक्शन 16 दिसंबर सुबह 11 बजे गोवा में शुरू होगा। 66 स्लॉट खाली, कुल ₹297.95 करोड़ पर्स। मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड समेत स्टार्स उपलब्ध। पूरी डिटेल पढ़ें।
IPL 2027 auction: IPL 2027 का मिनी-ऑक्शन गोवा में होगा
TATA IPL 2027 का प्लेयर ऑक्शन 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे गोवा में शुरू होने जा रहा है। यह 2028 के बड़े मेगा-ऑक्शन से पहले का आखिरी मिनी-ऑक्शन है। टीमों ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है, जिससे सिर्फ 66 स्लॉट ही खाली बचे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स मजबूत
टीमों के पास कुल ₹297.95 करोड़ की रकम उपलब्ध है। इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे मजबूत स्थिति में हैं। उनके पास ₹47.45 करोड़ का सबसे बड़ा पर्स है, जिससे वे सात खिलाड़ी खरीद सकते हैं।
IPL 2027 auction में बड़े नाम
ऑक्शन पूल में कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं। मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड और मथीशा पथिराना जैसे स्टार खिलाड़ी अनकैप्ड और रिलीज्ड प्लेयर्स के साथ उपलब्ध हैं। ये नाम कई टीमों की विishlist में ऊपर हैं।
RCB की स्थिति हुई मजबूत
पिछले सीजन का खिताब जीतने के बाद RCB की स्थिति काफी मजबूत दिख रही है। उनके पास अच्छी बैलेंस टीम है। वहीं बाकी फ्रेंचाइजीज अपनी गेंदबाजी लाइनअप को और मजबूत करने पर फोकस कर रही हैं। कई टीमें पेस अटैक और डेथ ओवर विशेषज्ञों की तलाश में हैं।
नीलामी का थीम क्या है ?
इस बार ऑक्शन की थीम समुद्र तट पर आधारित रखी गई है, जो गोवा के लोकेशन से मेल खाती है। पूरा इवेंट बीच थीम में होगा।
2028 मेगा ऑक्शन की फाइनल शेप
यह मिनी-ऑक्शन आने वाले सीजन के लिए टीमों की फाइनल शेप तय करेगा। 2028 में मेगा-ऑक्शन होने वाला है, इसलिए इस बार टीमें लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट्स और बैलेंस्ड स्क्वाड बनाने पर जोर देंगी।
- ये भी पढ़ें : लक्ष्य रायचंदानी का जीवन परिचय: उम्र, परिवार, शिक्षा और क्रिकेट सफर समेत विस्तृत जानकारी
- मोहित उलवा की हिंदी जीवनी: उम्र, परिवार और क्रिकेट करियर
- Youngest T20 captain बने वैभव सूर्यवंशी, छोटी उम्र में बड़ा धमाल
ऑक्शन की पूरी लिस्ट और रिटेंशन डिटेल्स जल्द आधिकारिक तौर पर जारी की जाएंगी। आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए फैंस 16 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं।






