National

क्या अब भी जिंदा है अश्वत्थामा

Ashwathama: महाभारत काल में आप सब ने अश्व्थामा के बारे में जरूर सुना होगा। जनश्रुतियों के अनुसार अश्‍वत्थामा के माथे में मणि बताई जाती है ,जिसको भगवान कृष्ण ने निकाल लिया था।

मणि निकालने के बाद अश्‍वत्थामा को श्राप देकर छोड़ दिया था। अश्‍वत्थामा के बारे में मध्य प्रदेश के जंगलों में अब भी मौजूद है ऐसा कहा जाता है।

Ashwathama:भारतीय सेना ने शेयर की ये जानकारी

जी हां,भारतीय सेना ने ट्वीटर के जरिए जानकारी साँझा करते हुए किसी आदि मानव जैसे प्राणी के पैरो के निशान के फोटो भी शेयर की है। आर्मी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा है ,”पहली बार भारतीय सेना की पर्वतारोही टीम ने मकालू बेस कैंप के करीब 32X15 इंच के नाप के पौराणिक पादरी ‘यति’ के रहस्यवादी पैरो के निशान खोजे हैं। अतीत केवल माकालू बरुण नेशनल पार्क में इस मायावी हिममानव को देखा गया है।

लोगों ने उठाए सवाल

हालाँकि,इंडियन आर्मी के इस ट्वीट के बाद ट्वीटर उपभोक्ताओं ने कुछ सवाल भी उठाए हैं। एक ने लिखा सिर्फ एक ही पैर का निशान क्यों है। जबकि दूसरे ने लिखा क्या भारतीय सेना का ट्वीटर एकाउंट हैक हो गया है ? तीसरे ने लिखा ,क्या आप लोगों को अश्‍वत्थामा मिल गया है ?एक और लिखते हैं ,बस यही बचा है अब। इस तरह भारतीय सेना द्वारा बर्फ पर किसी के पैरो के निशान जैसे चित्र को ट्वीटर पर साँझा करने के बाद उपभोक्ता तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

कौन है यति

आपको बता दें ,कुछ बौद्ध धर्म के अनुयायियों के अनुसार ‘यति’एक सामान्य आदमी से बहुत बड़ा प्राणी है। जिसको हिमालय क्षेत्र में कई लोगों ने देखा है। हिमालय क्षेत्र में कुछ पर्वतारोहियों ने भी अपने लेखों में किसी आदि मानव जैसे प्राणी के पैरो के निशान का जिक्र किया है।

वहीँ महाभारत काल की बात करें तो महाभारत में भी युद्ध के बाद बचे 18 यौद्धा जिंदा बचे बताए जाते है जिनमें से एक अश्‍वत्थामा भी है। अश्‍वत्थामा को पुरे महाभारत के युद्ध में कोई नही हरा सका था। जनश्रुतियों के अनुसार अश्‍वत्थामा आज भी जीवित और अमर है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *