Earth: खगोलशास्त्री और अन्य वैज्ञानिक लगातार अंतरिक्ष पर शोध कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि एक न एक दिन पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर जीवन के लिए जरूरी संसाधन जरूर मिल जाएंगे। वंडरोपोलिस की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक वैज्ञानिक किसी अन्य ग्रह पर जीवन की संभावना पाने में 1.3 फीसदी ही कामयाब हुए हैं।
जीवन के लिए जल जरूरी
किसी ग्रह पर जीवन के लिए पानी का होना सबसे जरूरी है। इंसानों, जानवरों, पशु पक्षियों से लेकर पेड़ पौधों तक के लिए जल जरूरी है। यही वजह है कि जब भी वैज्ञानिक किसी अन्य ग्रह पर जीवन की संभावना तलाशते हैं तो वे वहां सबसे पहले पानी की खोज करते हैं।
चांद पर मिला पानी
अमेरिका की नासा और भारत की इसरो समेत विश्व की कई अंतरिक्ष एजेंसियां ब्रह्मांड के कई हिस्सों में जीवन की तलाश कर रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने चांद की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कराई थी। भारत के मिशन चंद्रयान 3 से चांद पर जीवन की कई संभावनाएं मिली हैं। दूसरे ग्रह पर जीने के लिए पानी सबसे महत्वपूर्ण है, जिसकी संभावना चांद पर मिल गई है। इसरो ने चंद्रमा की सतह पर किए गए ऐसे कई प्रयोगों में चांद पर पानी होने की पुष्टि की है।
किसी ग्रह पर जीने के लिए जरूरी चीजें
किसी भी ग्रह पर पानी के अलावा, वहां के तापमान और वायुमंडलीय सरंचना पर ध्यान दिया जाता है। जीवन के लिए किसी ग्रह की वायुमंडलीय सरंचना बहुत महत्वपूर्ण होती है। जीवन के लिए अनुकूल वातावरण के लिए ऑक्सीजन के अलावा अन्य गैसों, जैसे कार्बन डाइऑक्सइड,नाइट्रोजन, हीलियम और अन्य की मौजूदगी जरूरी होती है। इसके अलावा प्रकाश और ऊष्मा के स्त्रोत का होना भी महत्वपूर्ण है। जैसे, पृथ्वी लिए के सूरज का होना जरूरी है। रासायनिक तत्व, चुंबकीय क्षेत्र और ग्रह की स्थिर सतह होना भी जरूरी है।
गुरुत्वाकर्षण शक्ति जरूरी
ग्रह पर जीवन की संभावना के लिए गुरुत्वाकर्षण और ग्रह का आकार बहुत जरूरी होता है। बता दें, अलग-अलग ग्रह का गुरुत्वाकर्षण अलग अलग होता है। धरती,सूरज, चांद और मंगल ग्रह समेत सभी ग्रहों का गुरुत्वाकर्षण अलग-अलग है।
चांद पर मिला पानी
खगोलविद और वैज्ञानिक अंतरिक्ष पर शोध और अन्वेषण करते रहते हैं। वे प्रतिदिन उस पेचीदा सवाल का जवाब जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या अन्य किस ग्रह पर भी जीवन संभव है। बाह्य अंतरिक्ष में पृथ्वी (Earth) के अलावा अभी तक किसी अन्य ग्रह पर जीवन के प्रमाण नहीं मिले हैं। हालांकि , चंद्रमा पर किए गए कई शोधों में थोड़ी उम्मीद बंधी है। क्योंकि चांद पर पानी के होने के प्रमाण मिले हैं।
ऊष्मा और प्रकाश का स्त्रोत है सूरज
अभी तक सिर्फ पृथ्वी पर ही पानी की भरपूर मात्रा मिली है। पृथ्वी (Earth) पर एक तिहाई पानी है। पानी ही प्राणियों के जीवित रहने के लिए आवश्यक होता है। पृथ्वी का वातावरण ऐसा है जो न तो अधिक गर्म है और न ही अधिक ठंडा है। सूर्य से पृथ्वी निवासियों को गर्मी, धुप और प्रकाश मिलता है।
भविष्य में अन्य ग्रहों पर जीवन संभव
हालांकि ऐसे ग्रह भी हो सकते हैं जिनमें पृथ्वी जैसी कुछ समानताएं हों। लेकिन अभी तक वैज्ञानिकों को कोई ऐसा अन्य ग्रह नहीं मिला है, जिसमें पृथ्वी जैसी सभी विशेषताएं हों। हालांकि, सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के निदेशक डॉ चार्ल्स एल्कॉक ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर भी जीवन की संभावनाओं के सवालों को जरूर तलाशा जाएगा।