
Isha Ambani Twins: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने हाल ही में जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया है।
Isha Ambani Twins: ईशा अंबानी अपने जुड़वा बच्चों के साथ पहुँची मुंबई
बच्चों के एक महीने के होने पर ईशा उनके साथ पहली बार भारत आई है। ऐसे में पुरे अंबानी परिवार ने अपनी बेटी और नाती-नातिन का ग्रैंड वेलकम किया।
भारत के सबसे सफल बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर आज खुशियों का माहौल है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी पहली बार अपने जुड़वाँ बच्चों के साथ भारत आई। बता दे कि ईशा ने बीते नवंबर महीने में कैलिफोर्निया के लॉस एंजेल्स में जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया है। ईशा अंबानी के बच्चों का नाम कृष्णा आनंद पीरामल और आदिया आनंद पीरामल है। बच्चों के एक महीने के हो जाने के बाद ईशा अंबानी उनके साथ अपने घर मुंबई लौट आई है।
बच्चों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे मुकेश अंबानी
अपनी बेटी और ट्विन्स बेबी को रिसीव करने पूरा अंबानी और पीरामल परिवार एयरपोर्ट पहुंचा और बच्चों का ग्रैंड वेलकम किया। पुरे परिवार को एयरपोर्ट पर देखा ईशा काफी खुश थी। वहीं अपने नाती-नातिन को पहली बार देख मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी ख़ुशी से फुले नहीं समा रहे थे। सोशल मीडिया पर इस दौरान की कंई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी अपने नाती/नातिन को पहली बार गोद में उठाकर काफी खुश नजर आ रही है। वहीं मुकेश और नीता के चेहरे पर नाना-नानी बनने की ख़ुशी भी साफ झलक रही है।
- ऐश्वर्या राय बेटी संग पहुंची अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में, अनारकली सूट पहने बेहद खूबूसरत लगी आराध्या बच्चन
- दौलत गवाने के मामले में गौतम अडानी ने बनाया रिकॉर्ड, बने इस साल के नंबर वन, मुकेश अंबानी भी तीसरे स्थान पर पहुंचे
- रिहाना संग खूब ठुमके लगाते नजर आई जान्हवी कपूर, अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में ‘झिंगाट’ गाने पर किया जबरदस्त डांस