ईशा अंबानी अपने जुड़वा बच्चों के साथ पहली बार पहुँची मुंबई, देखिए वीडियो

Isha Ambani Twins: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने हाल ही में जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया है।

Isha Ambani Twins: ईशा अंबानी अपने जुड़वा बच्चों के साथ पहुँची मुंबई

बच्चों के एक महीने के होने पर ईशा उनके साथ पहली बार भारत आई है। ऐसे में पुरे अंबानी परिवार ने अपनी बेटी और नाती-नातिन का ग्रैंड वेलकम किया।

भारत के सबसे सफल बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर आज खुशियों का माहौल है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी पहली बार अपने जुड़वाँ बच्चों के साथ भारत आई। बता दे कि ईशा ने बीते नवंबर महीने में कैलिफोर्निया के लॉस एंजेल्स में जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया है। ईशा अंबानी के बच्चों का नाम कृष्णा आनंद पीरामल और आदिया आनंद पीरामल है। बच्चों के एक महीने के हो जाने के बाद ईशा अंबानी उनके साथ अपने घर मुंबई लौट आई है।

बच्चों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे मुकेश अंबानी

अपनी बेटी और ट्विन्स बेबी को रिसीव करने पूरा अंबानी और पीरामल परिवार एयरपोर्ट पहुंचा और बच्चों का ग्रैंड वेलकम किया। पुरे परिवार को एयरपोर्ट पर देखा ईशा काफी खुश थी। वहीं अपने नाती-नातिन को पहली बार देख मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी ख़ुशी से फुले नहीं समा रहे थे। सोशल मीडिया पर इस दौरान की कंई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी अपने नाती/नातिन को पहली बार गोद में उठाकर काफी खुश नजर आ रही है। वहीं मुकेश और नीता के चेहरे पर नाना-नानी बनने की ख़ुशी भी साफ झलक रही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version