Site icon 4PILLAR.NEWS

Isha Ambani की होली पार्टी में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग जमकर की मस्ती,देखें फोटो और वीडियो

Isha Ambani priyanka chopra

Isha Ambani की होली पार्टी में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग जमकर खेली होली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

होली के त्यौहार को लेकर भारत में जमकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रंगों से भरे इस त्यौहार को अपने परिवार और दोस्तों के संग सेलिब्रेट करने के लिए पति निक जोनस के साथ भारत पहुंच चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani)  की होली पार्टी में हिस्सा लिया। अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस ने ईशा अंबानी की होली सेलिब्रेशन पार्टी की कुछ फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं।

इन तस्वीरों में निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के साथ जमकर होली की मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। अंबानी की होली पार्टी में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने हिस्सा लिया।

फोटो: निक जोनस प्रियंका चोपड़ा होली पार्टी की इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए निक  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा,” अपने दूसरे घर भारत में सबके साथ होली सेलिब्रेट करने में बहुत मज़ा आया।” निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। निक जोनस द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में से एक में कटरीना कैफ भी इनके साथ नजर आ रही है।

आपको बता दें Isha Ambani की होली सेलिब्रेशन पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। जिनमें निक जोनस ,प्रियंका चोपड़ा सोनाली बेंद्रे, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, जैकलिन फर्नांडीस, राजकुमार राव ,हुमा कुरैशी, डायना पेटी और अरमान जैन जैसे सितारों ने हिस्सा लिया। ईशा अंबानी की होली पार्टी की फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं

Exit mobile version