Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रोमांटिक अंदाज में किया नए साल का स्वागत

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की लिप-लॉक तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने नए साल का स्वागत बड़े ही रोमांटिक अंदाज में किया है। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस की जोड़ी सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से के है। दोनों ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में हिंदू और ईसाई धर्म के रीती-रिवाज के अनुसार शादी की थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोमांटिक वीडियो

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और पॉप सिंगर निक जोनस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। उनके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। निक और प्रियंका ने नए साल का स्वागत बहुत ही रोमांटिक अंदाज में किया है।

फैन पेज द्वारा शेयर की गई इंस्टाग्राम तस्वीरों और वीडियो में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा लिप-लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। दंपति द्वारा रोमांटिक अंदाज में नए साल का स्वागत करने की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में निक जोनस ब्लैक ब्लेजर और पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीँ देसी गर्ल पिंक ऑउटफिट में नजर आ रही है। दोनों का रोमांटिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

वर्क फ्रंट 

वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो कुछ दिन पहले रिलीज हुई ‘द स्काई इज पिंक’ में प्रियंका चोपड़ा ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर,जयरा वसीम और रोहित सराफ ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। वहीँ निक जोनस ‘जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल’ हॉलीवुड मूवी में ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आए थे।

ये भी पढ़ें :- निक जोनस के साथ ये काम नहीं करना चाहती है प्रियंका चोपड़ा, इंटरव्यू में किया खुलासा

सारा अली खान से फैन ने मांगा ऑटोग्राफ तो अभिनेत्री ने लगाया गले,देखें वायरल वीडियो

सैफ अली खान ने इस तरह किया था करीना कपूर को प्रपोज

Video:बर्फ पर पति निक जोनस संग जमकर मस्ती करती नजर आई प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने उम्र में 10 साल छोटे निक जोनस से शादी के बारे में किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के हेयर स्टाइल पर पति रणवीर सिंह ने किया बहुत प्यारा कमेंट

INDvsWI विराट कोहली की धमाकेदार पारी पर अमिताभ बच्चन ने दिया ज़बरदस्त रिएक्शन

मलाइका अरोड़ा गोवा में न्यू ईयर की पार्टी सेलिब्रेट करती आई नजर,फोटो खूब हो रही है वायरल

क्रिकेटर केएल राहुल के साथ आथिया शेट्टी फोन बूथ में आई नजर,फोटो खूब हो रही है वायरल

Game Of Thrones के निर्माताओं से मिले करण जौहर,फोटो शेयर कर जताई खुशी

Video:टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने बहन की शादी में किया ज़बरदस्त डांस,वीडियो खूब रहा है वायरल

Exit mobile version