ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की पिप्पा फिल्म का टीजर,देखें वीडियो 

Pippa Film:1971 में भारत पाकिस्तान वॉर पर आधारित Pippa फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। राजा मेनन के निर्देशन में बनी पिप्पा फिल्म में ईशान खट्टर , मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Pippa Film teaser

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से प्रेरित पिप्पा फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची कहानी पर आधारित है। पिप्पा मूवी 2 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता ने लिखी गई किताब The Burning Chaffees पर आधारित है।

पिप्पा तीन भाई-बहनों की कहानी बताती है, जो गरीबपुर की 48-घंटे की लड़ाई की पृष्ठभूमि के खिलाफ सेट की गई थी। जो भारत के पूर्वी मोर्चे पर लड़ी गई थी। 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ था। जिसके बाद बांग्लादेश को आजादी मिली थी। उस समय भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी। जिन्होंने पाकिस्तान द्वारा हमले के बाद युद्ध की घोषणा की थी।

क्या होता है पिप्पा ?

पिप्पा पंजाबी भाषा का शब्द है। पंजाबी में घी के खाली डिब्बे ( कनस्तर ) को पिप्पा बोलते हैं। 1971 हुए भारत-पाक के युद्ध में रूस के टैंक पीटी-76 (Russian amphibious war tank PT-76 ) का इस्तेमाल किया गया था। जिसको 71 की लड़ाई में फ़ौज में पिप्पा बोलते थे।

स्टारकास्ट

सत्य घटनाओं पर आधारित पिप्पा फिल्म में मृणाल ठाकुर , ईशान खट्टर , प्रियांशु पी और सोनी राजदान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में संगीत एआर रहमान ने दिया है। पिप्पा के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। फिल्म को निर्देशन राजा कृष्णा मेनन ने दिया है। पिप्पा फिल्म 2 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top