भारत अंतरिक्ष में लगाएगा लंबी छलांग,चंद्रयान 3 को सरकार ने दी मंजूरी

2021 में लांच हो सकता है चंद्रयान 3

चंद्रयान 3 के लिए सरकार ने दी मंजूरी

चंद्रयान 3 के प्रोजेक्ट पर शुरू हो चूका है काम

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख के सिवन ने आज बुधवार के दिन एक प्रेस कान्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि चंद्रयान 3 को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर काम जारी हो चूका है।

इसरो प्रमुख के सिवन ने बुधवार के दिन प्रेस कान्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि चंद्रयान 3 को सरकार की तरह से मंजूरी मिल चुकी है। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चूका है। डॉक्टर के सिवन ने बताया की चंद्रयान 3 को अगले साल 2021 में लांच किया जा सकता है। नासा ने खोज निकाला भारत के चंद्रयान 2 विक्रम लैंडर को,जारी की तस्वीरें

आपको बता दें,भारत ने चंद्रयान 2 का साल 2019 में लांच किया था। लेकिन चंद्रमा की सतह के बिल्कुल नजदीक पहुंचते ही हार्ड लैंडिंग के दौरान इसके विक्रम लैंडर का इसरो के कंट्रोल स्टेशन से संपर्क टूट गया था। इसके बाद इसरो और नासा ने विक्रम लैंडर को खोजने की भरपूर कोशिश की थी। बाद में विक्रम लैंडर को भारत के ही एक इंजीनियर ‘ शनमुगा सुब्रमण्यमन’ ने खोज निकला था। शनमुगा इसकी जानकारी इसरो और नासा दोनों को दी थी। ये है शनमुगा सुब्रमण्यन जिसने तस्वीरों में खोजा विक्रम लैंडर

लेकिन नासा ने उनके कथन की पुष्टि करते हुए विक्रम लैंडर के टुकड़ों की तस्वीरें अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर की थी। जिसके बाद ये कंफर्म हो गया था कि विक्रम लैंडर लैंडिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर अभी भी सुचारु रूप से काम कर रहा है।

इसरो चीफ के सिवन ने कहा,” हमने चंद्रयान 2 पर अच्छी प्रगति की है। भले ही हम चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर को सफलतापूर्वक लैंड नहीं करा पाए लेकिन ऑर्बिटर अभी भी काम कर रहा है। इससे अगले 7 वर्षों तक विज्ञान डेटा का उत्पादन करने के लिए कार्य किया जा रहा है। “

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9028 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “भारत अंतरिक्ष में लगाएगा लंबी छलांग,चंद्रयान 3 को सरकार ने दी मंजूरी

  • Pingback: नासा ने शेयर की उस जगह की तस्वीरें जहां चंद्रयान 2 के विक्रम

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी