Jailer Firoza Khatun married Dharmendra Sing

Jailer Firoza Khatun ने कैदी Dharmendra Singh से रचाई शादी

Jailer Firoza Khatun married Dharmendra Singh: मध्य प्रदेश के सतना में जेलर फिरोजा खातून ने पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह से शादी रचाई है। दुल्हन मुस्लिम है और दूल्हा हिंदू है।

Jailer Firoza Khatun और Dharmendra Singh की शादी

एमपी के सतना में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। जहां केंद्रीय जेल सतना की सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून (मुस्लिम) ने पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह (हिंदू) से हिंदू रीती-रिवाज से शादी कर ली है।

Jailer Firoza Khatun और Dharmendra Singh की शादी कब और कहां हुई ?

दोनों की शादी 5 मई को मध्य प्रदेश के छतरपुर के लवकुशनगर में हिंदू रीती रिवाज से हुई। वैदिक मंत्रोचार के साथ सात फेरे भी लिए। फिरोजा के परिवार के धर्म के आधार पर शादी का विरोध किया। फिरोजा के परिवार और रिश्तेदारों में से कोई शादी में शामिल नहीं हुआ। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कन्यादान किया और सभी रस्में पूरी की।

जेलर फिरोजा खातून और धर्मेंद्र की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई ?

फिरोजा खातून रीवा की रहने वाली हैं और वे सतना की जेल में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। धर्मेंद्र सिंह उर्फ़ अभिलाष छतरपुर जिले के चंदला का रहने वाला है। धर्मेंद्र को 2007 में मर्डर के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उन्होंने 14 साल जेल में बिताए।

धर्मेंद्र ४ साल पहले यानि 2022 में रिहा हुए। जेल में फिरोजा वारंट इंचार्ज के रूप में ड्यूटी कर रही थी। जबकि धर्मेंद्र को भी वारंट संबंधी काम सौंपा गया था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। फिर दोस्ती हुई और ये दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई।

धर्मेंद्र की रिहाई के बाद भी दोनों का रिश्ता जारी रहा। परिवार और समाज के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी करने के फैसला लिया। यह मामला धर्म, समाज  और प्रेम की दीवारें तोड़ने वाली कहानी के रूप में खूब चर्चा में है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top