Site icon 4PILLAR

जन्नत जुबैर ने शेयर की ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें, फैजु और शिवांगी जोशी संग पोज देते नजर आई एक्ट्रेस 

Jannat Eid: जन्नत जुबैर ने शेयर की ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Jannat Eid: जन्नत जुबैर ने अपनी फैमिली और दोस्तों एक साथ ईद का त्यौहार सेलिब्रेट किया। हाल ही में उनके ईद सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें वे फैजु और शिवांगी जोशी सहित कंई एक्टर्स के साथ….

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और जानी-मानी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। इंस्टाग्राम पर जन्नत के 49.5 मिलियन फॉलोवर है जो उनकी हर एक पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ईद सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही। है बता दे कि जन्नत ने बीते दिन अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ धूमधाम से ईद सेलिब्रेट की।

Jannat Eid: जन्नत ने फैमिली संग मनाई ईद

दरअसल ईद पर जन्नत ने अपने घर एक पार्टी रखी थी जिसमें उनकी पूरी फैमिली और इंडस्ट्री के दोस्त शामिल हुए। लुक की बात करें तो ईद के खास मौके पर एक्ट्रेस ने पिंक कढ़ाईदार सूट पहना था जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थी। इन तस्वीरों में जन्न्नत अपने पेरेंट्स और अपने छोटे भाई अयान संग पोज देते नजर आ रही है।

ईद पार्टी में शामिल हुए ये सितारे

फैमिली के अलावा भी जन्नत के कई दोस्तों और एक्टर्स ने उनकी ईद पार्टी में शिरकत की। एक तस्वीर में जन्नत अपनी दोस्त और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ पोज देते नजर आ रही है। एक तस्वीर में उन्हें अपने बेस्टफ्रेंड फैजु संग देखा जा सकता है। इसके अलावा भी राजीव आदित्या, अशनूर कौर और रीम शेख सहित कंई एक्टर्स जन्नत की ईद पार्टी में शामिल हुए थे।

Exit mobile version