Jawan New Song: शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी जवान का नया गाना चलेया (Chaleya) रिलीज हो गया है। इस गाने में शाहरुख नयनतारा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान (Jawan) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बीते दिनों ही इस फिल्म का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ रिलीज हुआ था। इस गाने में शाहरुख 1000 फीमेल डांसर्स के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे थे। वहीं अब जवान का नया गाना (Jawan New Song) चलेया (Chaleya) रिलीज हो चूका है। इस गाने में किंग खान अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे है। चलेया गाने में शाहरुख-नयनतारा की रोमांटिक कैमस्ट्री फैंस का खूब दिल जीत रही है।
शाहरुख खान की जवान का नया गाना Chaleya हुआ रिलीज
दरअसल हाल ही में मेकर्स ने जवान का दूसरा गाना चलेया रिलीज कर दिया है। इस गाने में रोमांस किंग के नाम से मशहूर शाहरुख खान रोमांस का जादू चलाते हुए नजर आ रहे है। गाने में शाहरुख-नयनतारा की रोमांटिक कैमस्ट्री किसी का भी दिल जीत सकती है। शाहरुख खान को कभी नयनतारा का हाथ थामे तो कभी उनके आगे पीछे नाचते-गाते हुए देखा जा सकता है। वहीं नयनतारा भी कभी येलो शार्ट ड्रेस तो कभी फ्लोरल प्रिंट गाउन में अपनी अदाओं का जादू बिखेरते हुए नजर आ रही है।
बता दे कि चलेया गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राओ ने अपनी आवाज दी है, जबकि इस गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे है। यहां देखिए ये गाना-
कब रिलीज होगी जवान ?
बता दे कि जवान का निर्देशन साउथ डायरेक्टर एटली ने किया है। इस फिल्म के जरिए पहली बार शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। शाहरुख-नयनतारा के आलावा विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में में नजर आने वाले है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलगु भाषा में रिलीज के लिए तैयार है।
प्रातिक्रिया दे