Jeffrey Epstein was murdered: जेफ्री एप्सटीन एक अमेरिकी वित्तीय व्यवसायी और दोषी यौन अपराधी था। अब उसकी मौत के रहस्य से पर्दा उठ गया है।
Jeffrey Epstein की मौत कैसे हुई ?
अमेरिकी वित्तीय व्यवसायी और दोषी यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन का मामला दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उसकी मौत 10 अगस्त 2019 को अमेरिका की न्यूयॉर्क मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर जेल में हुई थी। जेल में उसकी मौत सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों के ट्रायल का इंतजार करते समय हुई थी।
Jeffrey Epstein की मौत का आधिकारिक कारण
न्यूयॉर्क सिटी के चीफ मेडिकल एक्जामिनर डॉ बारबरा सैंपसन ने ऑटोप्सी के आधार पर उसकी मौत को आत्महत्या द्वारा फांसी घोषित किया गया था। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट, FBI और जेल जांचों ने इसे सुसाइड ही माना था। 2023 और 2025-26 में जारी दस्तावेजों में भी कोई हत्या का सबूत नहीं मिला। आधिकारिक तौर पर इसे खुदकुशी ही रखा गया।
Jeffrey Epstein की मौत के बारे में डॉक्टर का खुलासा
हाल ही में अंतराष्ट्रीय मीडिया और हिंदी समाचारों में खबरें वायरल हुई कि Dr. Michael Baden ने दावा किया है कि जेफ्री एप्सटीन की मौत फांसी से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई।
- डॉ बैडेन एक प्रसिद्ध फोरेंसिक पैथलॉजिस्ट हैं, जिन्हे एप्सटीन के भाई ने परिवार की तरफ से ऑटोप्सी रिपोर्ट देखने के लिए हायर किया था।
- डॉ बैडेन ने 2019 में कहा था कि Hyoid bone और thyroid cartilage में कई फ्रैक्चर थे। जो आत्मघाती फांसी में बहुत कम होते हैं। लेकिन हत्या में गला घोंटने से ज्यादा आम हैं। उन्होंने ने जेफ्री की आंखों से खून बहने का भी जिक्र किया। जो गला घोंटने में ज्यादा मिलता है।
- डॉ का कहना है कि मौत का कारण गला घोंटना ज्यादा लगता है। उन्होंने नई जांच की मांग की है।
Jeffrey Epstein की हत्या का दावा
यह दावा नया नहीं है। डॉ बैडेन ने 2019 में भी Fox News पर यही बात कही थी। यह मामला 2026 में Epstein Files की नई रिलीज के बाद सुर्ख़ियों में आया। कुछ रिपोर्ट में संपादित पोस्टमार्टम का जिक्र है, जहां मृत्यु का तरीका “लंबित” था। लेकिन बाद में सुसाइड कर दिया गया।
Jeffrey Epstein की मौत के बारे में आधिकारिक पक्ष का ब्यान
- चीफ मेडिकल एक्जामिनर ने 2019 में ही डॉ बैडेन के दावों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि सबूत सुसाइड के ही हैं।
- 2023 में DOJ इंस्पेक्टर जनरल की रिपोर्ट और 2025-26 Epstein Files के रिलीज में भी हत्या का कोई प्रमाण नहीं मिला।
- जेल में कई गड़बड़ियां थीं, जैसे जिस Epstein ने सुसाइड किया था उस समय गॉर्ड सो रहे, सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। इसी आधार पर षड्यंत्र की थ्योरी बनी। लेकिन जांच में इसे लापरवाही माना गया, न कि साजिश।
Jeffrey Epstein केस क्या है ? संक्षेप में जानिए
जेफ्री एप्सटीन पर 2000 के दशक में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के आरोप थे।
- Jeffrey Epstein को 2008 में फ्लोरिडा में Plea deal में एप्सटीन को हल्की सजा मिली।
- वह 2019 में गिरफ्तार हुआ, जहां उसकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल पर भी आरोप लगे। घिसलेन मैक्सवेल को 2021 में दोषी ठहराया गया और उसे 20 साल की सजा सुनाई गई।
- जेफ्री एप्सटीन के नेटवर्क में बिल क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप, प्रिंस एंड्र्यू, एलोन मस्क और बिल गेट्स जैसे बड़े नाम जुड़े बताए जाते हैं।
- 2025-26 में एपस्टीन ने पारदर्शिता अधिनियम के तहत DOJ ने 30 लाख से अधिक पेज जारी किए। जिनमें फोटो, ईमेल और जांच रिपोर्ट हैं। लेकिन इनमें कोई क्लाइंट लिस्ट या नए बड़े खुलासे नहीं मिले जो नए मुकदमें की वजह बनें।
डॉ बैडेन का दावा पुराना है लेकिन हाल की फाइल्स रिलीज के साथ फिर वायरल हो गया। आधिकारिक जांच सुसाइड मानती है जबकि षड्यंत्र थ्योरी जैसे “एपस्टीन ने आत्महत्या नहीं की” आज भी लोकप्रिय है। एप्सटीन फाइल्स खुलने से जांच और बहस दोनों जारी है।





