जेठानी देवरानी को एक ही लड़के से हुआ प्यार,अवैध संबंध बनाए और बाद में बदनामी के डर से कुंए में छलांग लगाई

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक  हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक गांव की जेठानी और देवरानी एक ही लड़के के प्यार में पड़कर अपनी जान गवा दी।

छिंदवाड़ा के लावाघोघरी के सोनपठार में दो महिलाओं ने एक ही युवक के प्रेम में पड़कर अपनी जान गवा दी है। दरअसल, देवरानी का गांव के एक लड़के स्वामी के साथ अवैध रिश्ता था। जिसकी जानकारी जेठानी को लग गई थी। जिसके बाद उसने भी स्वामी के साथ अवैध संबंध बनाने शुरू कर दिए।

कुंए में छलांग लगाई

27 वर्षीय शयावती और 30 साल की सुशीलाना स्वामी के साथ अवैध रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया। इस बारे में दोनों के पतियों को भनक लग गई थी। जिसके बाद तीनों ने घर से भागने का फैसला किया। बदनामी के डर से तीनों साथ भागे थे और दो दिन जंगल में रहे। इसके बाद युवक ने दोनों के साथ कुंए में कूद कर आत्महत्या का प्लान बनाया। तीनों एकसाथ कुंए में कूदे। लेकिन स्वामी तैरना जानता था। वह तैर कर बाहर आ गया। जबकि दोनों महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच की।

अवैध रिश्ता

पुलिस की जांच में पता चला कि देवरानी का गांव के लड़के स्वामी के साथ अवैध रिश्ता था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद जेठानी भी इसमें शामिल हो गई। इसी बीच दोनों महिलाओं के पतियों को भी इस बात की जानकारी मिल गई। जिसके बाद बदनामी और डर की वजह से तीनों घर से भाग गए। दो दिन तक तीनों जंगल में छिपे रहे।

युवक हिरासत में

तीनों अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे। फिर तीनों ने आत्महत्या का प्लान बनाया। तीनों गांव के पास बने के कुएं के पास पहुंचे और एक साथ छलांग लगा दी। स्वामी तैरना जानता था जबकि महिलाओं को तैरना नहीं आता था। युवक तैरकर बाहर आ गया और दोनों देवरानी जेठानी की डूबने के कारण मौत हो गई। अब आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8998 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री