Jwala Gutta Biography in hindi: प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाडी ज्वालागुट्टा हाल ही में ब्रैस्ट मिल्क डोनेट कर सुर्ख़ियों में आई हैं। आइए जानते है ज्वाला के बारे में विस्तृत जानकारी।
Jwala Gutta Biography in hindi
महिला डबल्स और मिक्स्ड डबल्स बैडमिंटन में एक्सपर्ट ज्वाला गुट्टा का जन्म 7 सितंबर 1983 को महाराष्ट्र के वर्धा में हुआ था। उनके पिता क्रांति गुट्टा तेलुगु मूल हैं। इसलिए ज्वाला गुट्टा हैदराबाद में पली बढ़ी। उनकी मां येलान गुट्टा चीनी मूल की हैं। उन्होंने कम उम्र में ही बैडमिंटन में रूचि दिखाई और बाद में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की।
Jwala Gutta ने डोनेट किया Breast Milk
Jwala Gutta Biography: हाल में ज्वाला गुट्टा ने 30 लीटर ब्रैस्ट मिल्क डोनेट कर एक नेक काम किया है। जिसके लिए उनकी खूब तारीफ़ हो रही हाउ और उन्हें प्रशंसा पत्र मिला है। अप्रैल 2025 में अपनी बेटी मीरा के जन्म के बाद पिछले महीने ही ज्वाला गुट्टा ने सरकारी अस्पतालों को ब्रैस्ट मिल्क डोनेट किया। जिससे प्रीमैच्योर बच्चों को लाभ मिला। उनका उद्देश्य उन नवजातों की मदद करना है जिन्हे जन्म के बाद मां का दूध नहीं मिला। उन्होंने अन्य माताओं को मिल्क बैंक में ब्रैस्ट मिल्क दान करने की अपील की है।
ज्वाला गुट्टा की शादियां और बच्चे
Jwala Gutta की पहली शादी 17 जुलाई 2005 को बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनद के साथ हुई थी। दोनों का 29 जून 2011 को तलाक हो गया था। मीडिया में ज्वाला गुट्टा और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बीच अफेयर की अफवाहें भी उड़ीं। हालांकि दोनों ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया था।
ज्वाला गुट्टा के बच्चे
इसके बाद Jwala Gutta ने तमिल अभिनेता विष्णु विशाल को डेट किया। 2020 में अपनी जन्मदिन पर उन्होंने सगाई की और 22 अप्रैल 2021 को हैदराबाद में शादी की। अप्रैल 2025 में उनकी बेटी मीरा का जन्म हुआ। जिसका नाम आमिर खान ने सुझाया था। उनके कोई अन्य बच्चे नहीं हैं।
बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा के अवार्ड
ज्वाला गुट्टा ने बैडमिंटन में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। वे 2012 और 2016 ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। जहां उन्होंने दो इवेंट्स (महिला डबल्स और मिक्स्ड डबल्स) में क्वालीफाई किया। उनकी प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:
ज्वाला के मेडल
- 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स (नई दिल्ली) में महिला डबल्स में गोल्ड मेडल (पोनप्पा के साथ) – भारत का पहला गोल्ड इस कैटेगरी में।
- 2011: BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिला डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल (अश्विनी पोनप्पा के साथ) – यह भारतीय जोड़ी का पहला वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल था।
- 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स (ग्लासगो) में महिला डबल्स में सिल्वर मेडल।
- 2014 उबेर कप में ब्रॉन्ज।
- 2014 बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज।
- साउथ एशियन गेम्स में कई गोल्ड: 2004, 2006 और 2016 में महिला डबल्स, मिक्स्ड डबल्स और टीम इवेंट्स में।
उन्हें 2011 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यह खेल जगत का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान होता है।
ज्वाला की रिटायरमेंट
Jwala Gutta Biography: वे 2017 में प्रोफेशनल बैडमिंटन से रिटायर हो गईं और अब कोचिंग या बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) से जुड़ने की योजना बना रही हैं। उन्होंने सामाजिक मुद्दों जैसे महिला सशक्तिकरण, लिंग समानता, एंटी-टोबैको कैंपेन और स्वच्छ भारत अभियान में भी योगदान दिया।
बैडमिंटन स्टार की टोटल नेट वर्थ
Jwala Gutta Biography in hindi: 2025 तक ज्वाला गुट्टा की अनुमानित नेट वर्थ 1.3 मिलियन डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) है। यह बैडमिंटन से कमाई, एंडोर्समेंट्स और अन्य गतिविधियों से आती है। कुछ स्रोतों में इसे 1-2 मिलियन डॉलर के बीच बताया गया है।
Jwala Gutta Biography in hindi:ज्वाला गुट्टा के बारे में अन्य जानकारियां
Jwala Gutta Biography: ज्वाला गुट्टा आक्रामक खेल शैली के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फिटनेस और इंजरी की समस्याओं का सामना किया। उन्होंने 2013 इंडियन बैडमिंटन लीग (IBL) में विवादास्पद मुद्दे पर BAI के साथ कानूनी लड़ाई लड़ी, जो बाद में सुलझ गई। वे सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें350 k लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में ब्रेस्ट मिल्क डोनेशन जैसे कार्यों से प्रेरणा दे रही हैं।