काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का लुक पिछले सालों के मुकाबले काफी बदल गया है। न्यासा की लेटेस्ट तस्वीरों में वे बेहद खूबूसरत दिखाई दे रही है। इसके बाद से फैंस भी न्यासा के ब्यूटी सीक्रेट जानना चाह रहे है।

काजोल ने खोला बेटी के ट्रांसफॉर्मेशन का राज, खूबसूरत दिखने के लिए हफ्ते में तीन दिन ये काम करती है न्यासा देवगन 

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का लुक पिछले सालों के मुकाबले काफी बदल गया है। न्यासा की लेटेस्ट तस्वीरों में वे बेहद खूबूसरत दिखाई दे रही है। इसके बाद से फैंस भी न्यासा के ब्यूटी सीक्रेट जानना चाह रहे है।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन पॉप्यूलर स्टारकिड्स में से एक है। न्यासा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही में न्यासा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरानी में डाल दिया था। न्यासा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही थी। न्यासा की तस्वीरें देख फैंस भी उनके ब्यूटी सीक्रेट जानना चाह रहे थे। अब न्यासा की माँ और एक्ट्रेस काजोल ने अपनी बेटी के ट्रांसफॉर्मेशन के राज से पर्दा उठाया है।

काजोल ने बताया बेटी का ब्यूटी सीक्रेट

‘डीएनए’ की एक रिपोर्ट के अनुसार काजोल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी न्यासा देवगन के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खुलासा किया। काजोल ने कहा, “न्यासा इंटरनेट पर बहुत एक्टिव है और वह ब्यूटी और हेल्थ के बारे में  सबकुछ जानती है। वह सप्ताह में तीन बार फेस मास्क लगाती है और मुझे भी ऐसा ही करने की सलाह देती है। न्यासा अपने पिता अजय देवगन की तरह फिटनेस फ्रीक है। हालाँकि वे जिम नहीं बल्कि योग करने में ज्यादा विश्वाश रखती है।”

न्यासा का बॉलीवुड डेब्यू

बता दे कि न्यासा देवगन वैसे तो लाइमलाइट से दूर ही रहती है लेकिन उनकी  तस्वीरें और वीडियोज फिर भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। सोशल मीडिया पर न्यासा देवगन के कुछ फैन पेज मौजूद है,जो अक्सर उनकी तस्वीरें शेयर करते रहते है। बता दे कि न्यासा हाल ही में कुछ इवेंट्स में नजर आई थी जिसके बाद से उन्होंने अपने लुक्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा न्यासा देवगन के फैंस जल्दी से उन्हें बॉलीवुड डेब्यू करते हुए देखना चाहते है।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

“काजोल ने खोला बेटी के ट्रांसफॉर्मेशन का राज, खूबसूरत दिखने के लिए हफ्ते में तीन दिन ये काम करती है न्यासा देवगन ” के लिए प्रतिक्रिया 4

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *