कंगना रनौत ने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये विक्की-कैटरीना के ऐज गैप को लेकर अपनी राय रखी हैं। एक्ट्रेस ने कहा भारतीय फिल्म उद्योग की अमीर और सफल महिलाओं को सेक्सिस्ट मानदंडों को तोड़ते हुए देखकर अच्छा लगा।

कंगना रनौत ने कैटरीना-विक्की के ऐज गैप पर किया कमेंट, बोलीं- ‘देखकर अच्छा लगा…’

कंगना रनौत ने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये विक्की-कैटरीना के ऐज गैप को लेकर अपनी राय रखी हैं। एक्ट्रेस ने कहा भारतीय फिल्म उद्योग की अमीर और सफल महिलाओं को सेक्सिस्ट मानदंडों को तोड़ते हुए देखकर अच्छा लगा।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी की वजह से सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। गौरतलब है कि दोनों ने अब तक अपनी शादी के बारे में न तो कोई आधिकारिक जानकारी दी है और कड़ी सुरक्षा के कारण न ही शादी के रश्मों का कोई वीडियो या फोटो सोशल मीडिया तक पहुंच चूका है। खैर इन सब के बीच कंगना रनौत ने दोनों के बीच के ऐज गैप को लेकर अपनी राय रखी है। बता दे कि विक्की कौशल जहां 33 साल के हैं वहीं कैटरीना की उम्र इस समय 38 साल हैं।

कंगना ने रखी अपनी राय

कंगना ने आज अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिये कहा- ‘जब हम बड़े हो रहे थे तो हमने सफल अमीर पुरषों की कम उम्र की महिलाओं से शादी करने की कहानियां सुनी। महिलाओं के लिए अपने पति से अधिक सफल होना एक बड़ा संकट होता था। एक तय उम्र के बाद अपने से कम उम्र के पुरुष से शादी करना तो भूल जाओ, महिलाओं के लिए शादी करना ही असंभव था।

कंगना ने आगे लिखा, ‘भारतीय फिल्म उद्योग की अमीर और सफल महिलाओं को सेक्सिस्ट मानदंडों को तोड़ते हुए देखकर अच्छा लगा। लैंगिक रूढ़िवादिता को फिर से परिभाषित करने के लिए पुरुष और महिलाओं दोनों को बधाई।’

 

अपनी इस स्टोरी में कंगना ने बिना किसी का नाम लिए अपने ये बात रखी है। बता दे कि कैटरीना ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जो अपने से कम उम्र के लड़के से शादी कर रही हैं। इससे पहले कंई सितारे अपने बीच के ऐज गैप की परवाह न करते हुए शादी के बंधन में बंध चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने से 10 साल छोटे निक जोनास से शादी रचाई थी।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top