Yami pregnancy: कंगना रनौत ने यामी गौतम को प्रेग्नेंसी के लिए दी बधाई

कंगना रनौत ने यामी गौतम को प्रेग्नेंसी के लिए दी बधाई, पति आदित्य धर की तारीफ में कह दी ये बात 

Yami pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम जल्द ही माँ बनने वाली है। वहीं अब यामी की प्रेग्नेंसी पर कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है। इसके अलावा कंगना ने यामी के पति और फिल्ममेकर आदित्य धर की भी खूब तारीफ की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में बनी हुई है। दो दिन पहले ही यामी की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ यामी को लेकर खबर आई थी कि वे प्रेग्नेंट है और जल्द ही माँ बनने वाली है। वहीं अब यामी की प्रेग्नेंसी पर कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है।

Yami pregnancy: कंगना रनौत मॉम-टू-बी यामी गौतम को दी बधाई

कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मिस्टर धर में बहुत ईमानदारी व प्रतिभा है और यामी भी बहुत अद्भुत है। निसंदेह ये मेरा फेवरेट बॉलीवुड कपल है। आर्टिकल 370 का ट्रेलर काफी शानदार लग रहा है, इसके लिए शुभकामनाएँ। इसके साथ ही प्रेग्नेंसी के लिए भी बधाई, मैं आपके लिए बहुत खुश हूँ।’

आदित्य धर ने दिया ये जवाब

कंगना के इस पोस्ट पर आदित्य धर ने कमेंट कर उन्हें शुक्रिया कहा है और इसके साथ ही उन्होंने कंगना की अपकमिंग मूवी इमरजेंसी के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी है। आदित्य ने लिखा, ‘आपकी उदार प्रसंशा और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कंगना रनौत। आपको भी ‘इमरजेंसी’ के लिए बधाई।’

ट्रेलर लांच इवेंट के दौरान शेयर की गुडन्यूज़

बता दे कि दो दिन पहले यामी गौतम और आदित्य धर की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस फिल्म के ट्रेलर लांच इवेंट में ही कपल नेअपने पैरेंट्स बनने की गुडन्यूज़ सभी के साथ शेयर की। वहीं इस पुरे इवेंट में आदित्य,यामी का खूब ख्याल रखते हुए नजर आए।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top