
Karan Kundra Tejashwi:हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उन्होंने अपना जन्मदिन बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ बड़े ही शानदार तरीके से मनाया। तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून 1993 को सऊदी अरबिया में हुआ।
Karan Kundra Tejashwi ने यॉट पर मनाया का बर्थडे
अब करण कुंद्रा ने तेजस्वी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के साथ प्राइवेट यॉट पर जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
बिग बॉस 15 के घर में हुई थी दोस्ती
आपको बता दें कि बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक साथ नजर आए थे। बिग बॉस के घर में ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। शो में ही दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब गए थे। अब करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी किसी न किसी वजह से हर रोज सुर्खियों में रहती है इन सब से इधर करण कुंद्रा ने प्राइवेट यॉट पर पार्टी देकर अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के बर्थडे को खास कर दिया।
गोवा में मनाया जन्मदिन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करणकुंद्रा तेजस्वी को गोवा लेकर गए थे। जहां उन्होंने पूरी तैयारी की और तेजस्वी के बर्थडे को यादगार बना दिया। करण कुंद्रा अपनी दोस्त तेजस्वी की पसंद ना पसंद का पूरा ध्यान रखते हैं। उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ अपनी गर्लफ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेट किया। करण तेजस्वी को एक प्राइवेट यॉट पर ले गए। जहां उन्होंने तेजस्वी का बर्थडे केक काटा। करण ने यॉट को फूलों से सजाया था और तेजस्वी का बर्थडे सेलिब्रेट किया।
पहले पार्टी दे चुके हैं कुंद्रा
आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश को पार्टी दी है। जिस समय तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विजेता बनी थी। तब भी करण कुंद्रा ने उनके लिए एक पार्टी का आयोजन किया था।
हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस
करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा ,” हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में से पहली फोटो में तेजस्वी हाथ में गुलदस्ता लिए हुए नजर आ रही है। वहीं दूसरी फोटो में दोनों यॉट पर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तीसरी फोटो में करण कुंद्रा तेजस्वी के गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। Published on: Jun 12, 2022 at 12:16