हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उन्होंने अपना जन्मदिन बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ बड़े ही शानदार तरीके से मनाया। तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून 1993 को सऊदी अरबिया में हुआ।
अब करण कुंद्रा ने तेजस्वी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के साथ प्राइवेट यॉट पर जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
आपको बता दें कि बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक साथ नजर आए थे। बिग बॉस के घर में ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। शो में ही दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब गए थे। अब करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी किसी न किसी वजह से हर रोज सुर्खियों में रहती है इन सब से इधर करण कुंद्रा ने प्राइवेट यॉट पर पार्टी देकर अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के बर्थडे को खास कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करणकुंद्रा तेजस्वी को गोवा लेकर गए थे। जहां उन्होंने पूरी तैयारी की और तेजस्वी के बर्थडे को यादगार बना दिया। करण कुंद्रा अपनी दोस्त तेजस्वी की पसंद ना पसंद का पूरा ध्यान रखते हैं। उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ अपनी गर्लफ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेट किया। करण तेजस्वी को एक प्राइवेट यॉट पर ले गए। जहां उन्होंने तेजस्वी का बर्थडे केक काटा। करण ने यॉट को फूलों से सजाया था और तेजस्वी का बर्थडे सेलिब्रेट किया।
आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश को पार्टी दी है। जिस समय तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विजेता बनी थी। तब भी करण कुंद्रा ने उनके लिए एक पार्टी का आयोजन किया था।
करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा ,” हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में से पहली फोटो में तेजस्वी हाथ में गुलदस्ता लिए हुए नजर आ रही है। वहीं दूसरी फोटो में दोनों यॉट पर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तीसरी फोटो में करण कुंद्रा तेजस्वी के गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More