Karan Kundrra और Tejasswi Prakash ने दी गुरुपर्व की बधाईयां

Karan Kundrra और Tejasswi Prakash ने दी गुरुपर्व की बधाईयां, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो 

Karan Kundrra और Tejasswi Prakash ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए गुरुपर्व की बधाईयां दी है। इस वीडियो में ये कपल गोल्डन टेंपल में…

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टीवी के मशहूर कपल्स में से एक है। फैंस दोनों को ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी साथ में देखना खूब पसंद करते है। वहीं ये कपल भी अपने फैंस को निराश नहीं करता और अक्सर एक दूजे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते है। इसी बीच आज गुरु नानक जयंती के शुभ अवसर पर भी इस जोड़ी ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को बधाईयां दी है।

Karan Kundrra ने गुरुपर्व पर शेयर किया किया प्यारा वीडियो

दरअसल हाल ही में करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के साथ गोल्डन टेंपल में मत्था टेकते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में तेजा ब्लू कलर का सूट पहने काफी प्यारी लग रही है, वहीं करण को इस दौरान ग्रीन और वाइट कुर्ता-पायजामा पहने देखे जा सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

बता दे Karan Kundrra और तेजस्वी कुछ दिनों पहले अपने कुछ अन्य कोस्टार्स के साथ गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने पहुंचे थे। ये तस्वीरें और वीडियो तभी की है। वहीं इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए करण ने अपने सभी फैंस को गुरु नानक जयंती की बधाईयां दी है। उन्होंने लिखा, “सतगुरु नानक परगटेया, मीठी धुंध जग चानन होये। सच्चे गुरु नानक के प्रकट होने से धुंध छंट गई और चारों और रोशनी फैल गई। गुरुपर्व दिया लख लख बधाईयां।”

Tejasswi Prakash ने भी दी बधाईयाँ

तेजस्वी प्रकाश ने अभी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए गुरुपर्व  की बधाईयां दी है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को करण के साथ गोल्डन टेंपल में देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा, “गुरुपर्व दिया लख लख बधाईयां।”

https://www.instagram.com/p/DCY9Ohsyuss/?img_index=5

यहभी देखें : करण कुंद्रा ने प्राइवेट यॉट पर मनाया गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश का बर्थडे, तस्वीरें शेयर कर बोले- हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *