Kartik Aaryan Fan Video: सामने आए वीडियो में कार्तिक आर्यन की फीमेल फैन सरेआम उन्हें प्रपोज करते नजर आ रही है। इस दौरान वे घुटनों पर बैठकर उन्हें अंगूठी भी पहनाती है।
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, खासकर लड़कियां तो उनके और भी दीवानी है। कार्तिक जहां भी जाते है, उनके प्रसंशक (Kartik Aaryan Fan) उन्हें घेर लेते है। वहीं हाल ही में भूल-भुलैया फेम अभिनेता का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक फीमेल फैन की कार्तिक के लिए दीवानगी देखी जा सकती है।
दरअसल बीते दिन कार्तिक आर्यन जी सिने अवार्ड्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे। जैसे ही वे इस इवेंट में पहुंचे उनकी एक फीमेल फैन ने उन्हें प्रपोज कर दिया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ये लड़की एक रिंग और पोस्टर लेकर पहुंची थी, जिसपर Marry Me Kartik लिखा था। तभी ये लड़की घुटनों पर बैठकर कार्तिक को अंगूठी पहनाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक उस रिंग को अपने पास नहीं रखते बल्कि वापिस उसी फैन को पहना देते है।
सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे है।
बात करें कार्तिक आर्यन की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे पिछली बार फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आए थे। दीवाली पर रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी, जिसने दर्शकों का खूब दिल जीता था। बता दे कि इस फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी,विद्या बालन और माधुरी दीक्षित अहम भूमिका में आई थी।
वहीं अब कार्तिक अनुराग बसु की फिल्म में नजर आएँगे। इस फिल्म में उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा। टीसीरीज के बैनर तले बनी इस फिल्म में कार्तिक के साथ श्रीलीला लीड रोल में नजर आएंगी। बता दे कि ये मूवी इसी साल दीवाली मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह भी देखें: Sreeleela संग इश्क लड़ाते नजर आएँगे कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु की फिल्म में दिखेगा रोमांटिक अंदाज
Sonam Kapoor Son:सोनम कपूर ने हाल ही में अपने बेटे वायु कपूर की एक क्यूट… Read More
Google search engine news: गूगल पर साल 2022 में सबसे ज्यादा खोजे गए शब्दों की… Read More
Driving Bride:दुल्हन को किसी की जरूरत नहीं है। अपनी शादी में खुद कार ड्राइव का… Read More
Aadhaar Card poi: सरकारी और गैरसरकारी कामों के लिए Aadhaar Card अनिवार्य हो गया है।… Read More
Kangana Ranaut Unmarried: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपना 39वां जन्मदिन मना रही है।… Read More
Announcement of Teams, FIFA World Cup 2022 के सेमीफाइनल में चार देशों की टीमों के… Read More