Munawar Faruqui Umrah: मुनव्वर फारुकी रमजान के पवित्र महीने में अपनी पत्नी महजबीन संग उमराह करने मक्का पहुंचे। उन्होंने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए…
रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत करने में लगे है। वहीं मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी अपने बीजी शेड्यूल से समय निकालकर अपना पहला उमराह (Munawar Faruqui Umrah) करने मक्का पहुंचे, इस दौरान उनकी पत्नी महजबीन कोटवाल भी उनके साथ नजर आई। हाल ही में उन्होंने अपनी इस धार्मिक यात्रा से कुछ तस्वीरें शेयर की है।
दरअसल कुछ समय पहले ही मुनव्वर फारुकी ने मक्का-मदीना से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में फारुकी की पत्नी महजबीन कोटियाल भी उनके साथ नजर आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने एक बेहद खास कैप्शन भी लिखा है।
उन्होंने लिखा, ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह मक्का। अल्लाह सबको यहां बुलाए। दुआ आप सब के लिए की है मैंने, आप भी मुझे अपनी दुआओं में याद रखना।’
मुनव्वर फारुकी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रह है। कंई फैंस कमेंट कर इस पोस्ट पर प्यार बरसा रहे है।
बता दे कि मुनव्वर के अलावा भी कंई सेलेब्स रमजान के महीने में उमराह करने सऊदी अरब पहुंचे है। इससे पहले हिना खान,मिस्टर फैजु और अली गोनी ने अपने उमराह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो मुनव्वर फारुकी सलमान खान के रियलिटिल शो बिग बोस 17 का हिस्सा रह चुके है और वे इस शो के विनर बनकर निकले थे। इसके अलावा वे अपने कॉमेडी शोज को लेकर भी चर्चा में बने रहते है। बता दे कि मुनव्वर देश से लेकर विदेशों तक में अपने स्टैंडअप कॉमेडी शोज करते है।
Sonam Kapoor Son:सोनम कपूर ने हाल ही में अपने बेटे वायु कपूर की एक क्यूट… Read More
Google search engine news: गूगल पर साल 2022 में सबसे ज्यादा खोजे गए शब्दों की… Read More
Driving Bride:दुल्हन को किसी की जरूरत नहीं है। अपनी शादी में खुद कार ड्राइव का… Read More
Aadhaar Card poi: सरकारी और गैरसरकारी कामों के लिए Aadhaar Card अनिवार्य हो गया है।… Read More
Kangana Ranaut Unmarried: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपना 39वां जन्मदिन मना रही है।… Read More
Announcement of Teams, FIFA World Cup 2022 के सेमीफाइनल में चार देशों की टीमों के… Read More