Dhanashree Verma New Song: तलाक के कुछ समय पहले धनाश्री वर्मा का बेवफाई वाला नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने के बोल…
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा का आज तलाक हो गया है। मुंबई के एक फैमिली कोर्ट ने आज दोनों के डिवोर्स पर ऑफिशियली मुहर लगा दी है। दोनों के बीच 4.75 करोड़ में सेटलमेंट की खबर आ रही है। बता दे कि तलाक के समय समय चहल और धनश्री दोनों कोर्ट में ही मौजूद थे। वहीं डिवोर्स की खबरों के बीच धनाश्री का नया गाना (Dhanashree Verma New Song) रिलीज हुआ है, जिसमें धोखा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसी चीजों को दिखाया गया है।
Dhanashree Verma New Song
“देखा जी देखा मैंने, दिल का रोना देखा। गैरों के बिस्तर पर, अपनों का सोना देखा…” ये बोल है धनाश्री वर्मा के नए गाने के। इस म्यूजिक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे बाहर से खुशहाल दिखने वाली के शादी धोखा-फरेब, मारपीट और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से भरी पड़ी है।
वीडियो में धनाश्री को एक ऐसी शादीशुदा महिला का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है, जिसके पति किसी और के साथ चक्कर चल रहा होता है। इसके अलावा भी उनका पति बात-बात पर उनपर शक करता है और उनपर हाथ उठाता है। एक दिन धनाश्री का किरदार अपने पति को रंगे हाथो किसी लड़की के साथ पकड़ लेता है। इसके बाद वे उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चली जाती है।
धनाश्री वर्मा ने शेयर किया ये पोस्ट
टी सीरीज पर रिलीज हुए इस म्यूजिक वीडियो के लिरिक्स जानी ने लिखे है। वहीं ज्योति नूरन ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। इस गाने में धनाश्री के साथ इश्वाक सिंह लीड रोल में नजर आ रहे है। बता दे कि धनाश्री वर्मा ने खुद भी एक पोस्ट शेयर करते हुए इस गाने के रिलीज के बारे में जानकारी दी है। इस गाने को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘देखा जी देखा मैंने सॉन्ग रिलीज हो गया है।’
https://www.instagram.com/p/DHawYiQJBP4/
धनाश्री वर्मा का बेवफाई से भरा ये गाना उनके तलाक के दिन रिलीज हुआ है। ऐसे में फैंस इस म्यूजिक वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे है।
प्रातिक्रिया दे