Shehnaaz Ramp: शहनाज़ गिल ने रैंप वाक कर दिखाया जलवा

Shehnaaz Ramp: बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही शहनाज़ गिल ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

Shehnaaz Ramp: शहनाज़ गिल ने रैंप वाक कर दिखाया जलवा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में पंजाब की कटरीना कही जाने वाली शहनाज़ गिल रैंप वाक करने के बाद पंजाबी गाने पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। गिल का ये मस्त वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

शहनाज़ गिल का डांस

पंजाबी अभिनेत्री शहनाज़ गिल की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उनको 11.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों पर शहनाज़ गिल  करोड़ों फैंस हैं।

इन सबसे इतर शहनाज़ गिल का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह रैंप वाक करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं शहनाज़ ने रैंप पर ठुमके भी लगाए। गिल का ब्राइडल लुक अवतार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

शहनाज़ गिल का रैंप वाक वीडियो

दरअसल, हाल ही में शहनाज़ गिल ने फैशन की दुनिया में डेब्यू किया है। शहनाज़ ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह दुल्हन के लिबास में लहंगा चोली पहनकर रैंप वाक करती हुई है। शहनाज़ गिल का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फ़ैल रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में शहनाज़ शो स्टॉपर बनकर धांसू अंदाज में एंट्री मारती हुई नजर आ रही है। वह फुल कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर शानदार वाक करती हुई नजर आ रही है। रैंप पर कैटवाक करने के बाद शहनाज़ गिल फैशन डिजाइनर समंत चौहान के साथ दोबारा स्टेज पर आती है और जमकर ठुमके लगाती है।

शहनाज़ गिल के चेहरे की मुस्कान और उनका आत्मविश्वास देखकर हॉल में मौजूद लोग उन्हें चीयर अप करते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज़ गिल ने कैप्शन में लिखा ,” रात में डेब्यू वाक किया। सुपर टैलेंटेड समंत चौहान के लिए वाक किया। अहमदाबाद के लोगों का मुझे खास बंनाने के लिए धन्यवाद। ”

आपको बता दें , शहनाज़ गिल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस गिल बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ ‘कभी ईद कभी दिवाली‘ फिल्म में नजर आएंगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Hina Khan-Rocky Jaiswal इस शो में आएँगे नजर vipin kumar Disha Salman: सलमान के साथ दिशा शायद कभी नही कर पाएंगी काम Rubina Dilaik एकता कपूर के नागिन सीरियल में नजर आएंगी Suhana Khan Birthday: सुहाना खान के बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अन्नया पांडे ने लुटाया प्यार, कहा- 'मेरी स्वीट लिटिल सूजी पाई...' Coconut Water सेहत के लिए बहुत लाभकारी है ,जानिए इसके फायदे Aishwarya Rai Lookalike आशिता की अदाएं देखकर जाएंगे हैरान आप