Kartik Aaryan: अहमदाबाद की सड़कों पर फैंस के बीच घिरे नजर आए कार्तिक आर्यन, फैंस ने लगाए एक्टर के नाम के नारे 

वीडियो में देखा जा सकता है कि अहमदाबाद की सड़कों पर हजारों की संख्या में फैंस कार्तिक आर्यन के पीछे भाग रहे है। फैंस इस दौरान कार्तिक के नाम के नारे भी लगा रहे है।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग के लिए अहमदाबाद में है। जैसे ही कार्तिक के फैंस को ये भनक लगी तो हजारों की संख्या में फैंस उन्हें फॉलो करते हुए वहां पहुंच गए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक सड़क पर जैसे जैसे आगे बढ़ रहे है फैंस की भीड़ भी उनके नाम के नारे लगाते हुए उन्हें फॉलो कर रही है।

फैंस से घिरे नजर आए कार्तिक

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अहमदाबाद की गलियों में कार्तिक जैसे जैसे आगे बढ़ रहे है फैंस भी उन्हें फॉलो करते हुए उनके पीछे चल रहे है। इस दौरान सभी फैंस कार्तिक, कार्तिक चिल्लाते हुए नजर आ रहे है।

काफी खुश नजर आए एक्टर

फैंस का इतना प्यार देख कार्तिक आर्यन खुशी से फुले नहीं समा रहे है। वीडियो में कार्तिक के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल नजर आ रही है और वे हँसते हुए अपने फैंस से पूछ रहे है कि क्या हम लोग खाना खाने जा रहे है ? तभी वे कहते है कि हम घर जा रहे है।’

बता दे कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ का दूसरा शेड्यूल अहमदाबाद में शुरू हुआ है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा अडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा कार्तिक जल्द ही फिल्म ‘फ्रेडी’ में नजर आएँगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9023 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “Kartik Aaryan: अहमदाबाद की सड़कों पर फैंस के बीच घिरे नजर आए कार्तिक आर्यन, फैंस ने लगाए एक्टर के नाम के नारे 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी