Kavya Maran trolled for buying Abrar Ahmed

पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को 2.34 करोड़ में खरीद कर बुरी फंसी काव्य मारन, बॉयकॉट की उठी मांग

Kavya Maran की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीडस् ने इंग्लैंड की The Hundred 2026 के लिए पाकिस्तानी स्पिनर Abrar Ahmed को 2.34 करोड़ में खरीदा। जिसके बाद काव्य मारन को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

आईपीएल की नीलामी में Kavya Maran ने Abrar Ahmed को खरीदा

27 वर्षीय लेग स्पिनर अबरार अहमद का बेस प्राइस 75000 पाउंड था। टेंट रॉकेट्स ने पहले 100,000 पाउंड में बोली शुरू की। लेकिन सनराजइर्स लीड्स 130000 से शुरू करके 190000 पाउंड में जीत हासिल की। काव्य मारन खुद ऑक्शन टेबल पर थी। उन्होंने कोच डेनियल वेट्टोरी के साथ बोली लगाई। यह डील लंच के ठीक पहले डन हो गई।

सनराइजर्स लीडस् कौन हैं ?

यह इंग्लैंड की हंड्रेड लीग की टीम है। पहले इसका नाम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स था। इसे चेन्नई की सन ग्रुप ने 2025 में पूरी तरह खरीद लिया था। यह ग्रुप आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद, SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप भी चलाता है। इस लिए लोग इसे काव्य मारन की टीम कह रहे हैं।

आईपीएल  ऑक्शन का ऐतिहासिक क्षण

2009 के बाद पहली बार किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन किया है। इससे पहले ऐसी अफवाहें थीं कि भारतीय ऑनर्स किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को नहीं खरीदेंगे। लेकिन सनराइजर्स ने तोड़ दिया।

काव्य मारन को क्यों ट्रोल किया गया ?

अबरार अहमद का पास्ट विवादास्पद रहा है। उन्होंने 2025 में में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चाय वाला पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। यह भारत का मजाक उड़ाने वाला माना गया था। यह 2019 में ऑपरेशन बालाकोट और विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान के पाकिस्तानी जेल में कैद होने वाले मीम का रेफरेंस था। जो भारतीय वायुसेना का मजाक उड़ाने वाला माना गया। इसके अलावा उनका विकेट सेलिब्रेशन भी कई बार भारत को टारगेट करने वाला माना गया।

काव्य मारन हुई ट्रोल

अबरार अहमद के खरीदने पर काव्य मारन को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। फैंस उन्हें ‘ब्यूटी विदाउट ब्रेन’ कहकर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर SRH के IPL से बायकॉट करने की मांग उठने लगी।

अबरार अहमद कौन है?

वे पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर हैं। अबरार ने टी20 में 38 मैच खेले हैं और 52 विकेट लिए हैं। उन्होंने टेस्ट डेब्यू में इंग्लैंड को उड़ा दिया था। वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड में भी थे। हंड्रेड लीग 21 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top