Site icon www.4Pillar.news

Video:खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का भोजपुरी होली सॉन्ग खूब हो रहा है वायरल

खेसारी लाल यादव प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी होली सॉन्ग 'पातर पातर पान के डंटी' रिलीज हो गया है। उनका यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल यादव प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी होली सॉन्ग ‘पातर पातर पान के डंटी’ रिलीज हो गया है। उनका यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रंगो के त्यौहार होली को आज पूरा देश बड़ी धूमधाम से मना रहा है। लोग इस पर्व को एक दूसरे पर रंग डाल कर और नाच गाकर खूब सेलिब्रेट कर रहे हैं।इस अवसर पर भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है। जिसके बोल ‘पातर पातर पान के डंटी’ है। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा और यूट्यूब का बादशाह कहा जाता है। उनका कोई भी भोजपुरी गाना रिलीज होते ही खूब धमाल मचाना शुरू कर देता है।

इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 6 मार्च को उनका रिलीज हुआ होली सॉन्ग यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। अभी तक इस गाने को 2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और देखने का सिलसिला लगातार जारी है। खेसारी लाल यादव के इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने के इस वीडियो में खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका सिंह नजर आ रहे हैं। इस गाने को एंटर 10 म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

आपको बता दें खेसारी लाल यादव फेमस भोजपुरी एक्टर और सिंगर है। उनके साल 2012 में आई फिल्म ‘साजन चले ससुराल; से उनको सिनेमा जगत में खूब ख्याति मिली थी। खेसारी लाल यादव अपने गानों में ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल यादव एक लोक गायक होने के साथ अच्छे डांसर भी हैं।

Exit mobile version