Khushi Kapoor ने 24वें बर्थडे पर दोस्तों संग की पजामा पार्टी

Janhvi Kapoor की बहन और एक्ट्रेस Khushi Kapoor ने अपने बर्थडे पर पजामा पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उनके बॉयफ्रेंड वेदांग रैना और अन्य कंई दोस्त शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें…

बोनी कपूर की बेटी और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की छोटी बहन व एक्ट्रेस खुशी कपूर (Khushi Kapoor) आज 5 नवंबर को 24 साल की हो गई है। इस खास मौके पर उनके फैंस और कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें विश किया है। वहीं खुशी ने अपना बर्थडे काफी यूनिक अंदाज में सेलिब्रेट किया। दरअसल उन्होंने बीती रात पजामा पार्टी रखी थी जिसमे उनके करीबी दोस्त और कुछ फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। इस पार्टी में खुशी की बहन जान्हवी कपूर कहीं नजर नहीं आई।

Khushi Kapoor ने बर्थडे पर की पजामा पार्टी

दरअसल हाल ही में कपूर ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों खुशी के कथित बॉयफ्रेंड वेदांग रैना को भी उनके साथ देखा जा सकता है। इसके साथ ही एक्ट्रेस के पिता बोनी कपूर भी इस पार्टी में मौजूद रहे। पार्टी में बर्थडे गर्ल ने जहां वाइट कलर का पायजामा सेट पहना था। वहीं उनकी दोस्त पिंक एंड वाइट कलर का नाइट सूट पहने नजर आए जिसपर उनका नाम KK लिखा था।

पार्टी में नहीं दिखी Janhvi Kapoor

बता दे कि इस पार्टी में शनाया कपूर, आलिया कश्यप, अंजनी धवन और ओरी सहित कंई लोग मौजूद रहे। हालाँकि खुशी की बहन जान्हवी कपूर कहीं नजर नहीं आई। इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “चैप्टर 24 , मेरे फेवरेट लोग सबसे बढ़िया सरप्राइज सेलिब्रेशन।”

ओरी ने दिखाई खुशी के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक

इसके अलावा ओरी ने भी कंई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए खुशी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपना बर्थडे केक कट करते और अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करते देखा जा सकता है।

यह भी देखें : आमिर खान के बेटे जुनैद खान की नई फिल्म का हुआ ऐलान, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर संग आएँगे नजर 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *