Site icon www.4Pillar.news

जानिए निक जोनास को किस नाम से पुकारती हैं प्रियंका चोपड़ा

जानिए निक जोनास को किस नाम से पुकारती हैं प्रियंका चोपड़ा

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के प्यार के किस्से किसी से छुपे नहीं हैं। दोनों समय-समय पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। लेकिन दोनों आपस में एक दूसरे को किस

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के प्यार के किस्से किसी से छुपे नहीं हैं। दोनों समय-समय पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। लेकिन दोनों आपस में एक दूसरे को किस नाम से बुलाते हैं ,इस बात का बहुत कम लोगों को पता होगा।

क्या कभी आपने इस बात का अंदाजा लगाया है कि निक-प्रियंका एक दूसरे को किस नाम से पुकारते हैं। दरसल कुछ ही दिन पहले निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक सेल्फी स्टोरी शेयर की थी। जिसमें लिखा था ‘मिसिंग यू’। इस पर प्रियंका ने जवाब देते हुए निक को बाबू बुलाया था।

प्रियंका ने निक को कहा बाबू

पत्नी प्रियंका चोपड़ा से दूर रहते हुए निक जोनास ने अपनी और पत्नी प्रियंका चोपड़ा की सेल्फी शेयर करते हुए लिखा था ‘मिसिंग यू। ‘निक जोनास के इस दो शब्दों वाली निक जोनास की इंस्टाग्राम पोस्ट प्रियंका साथ-साथ उनके फैंस का भी दिल जीत लिया। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पति रॉक स्टार निक जोनास को इंस्टाग्राम पर जवाब देते हुए लिखा , “बाबू ,आई हैव सो मच फोमो ,मिस यू टू। ” प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के लिए ‘बाबू’ शब्द का प्रयोग किया।


प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के लिए भारत में है। यही कारण है कि निक उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। फ़िलहाल निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा अपने-अपने काम में व्यस्त हैं।

Exit mobile version